Current Date:03 Jun 2026





युवा उड़ान-2026“ कार्यक्रम का आज कलाकेन्द्र मैदान में होगा आयोजन सुपर-30 के संस्थापक आनंद कुमार एवं सुप्रसिद्ध लेखक नीलोत्पल मृणाल युवाओं का करेंगे मार्गदर्शन

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में होंगे शामिल

युवा उड़ान-2026“ कार्यक्रम का आज  कलाकेन्द्र मैदान में होगा आयोजन सुपर-30 के संस्थापक  आनंद कुमार एवं सुप्रसिद्ध लेखक  नीलोत्पल मृणाल युवाओं का करेंगे मार्गदर्शन
सीजी टुडे24 राजीव कश्यप
छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग एवं जिला प्रशासन सरगुज़ा के संयुक्त तत्वावधान में आज 22 जनवरी  को प्रातः 11ः00 बजे अम्बिकापुर के कलाकेन्द्र मैदान में “युवा उड़ान 2026“ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर पुरी तैयारी कर ली गई है । 
*कार्यक्रम में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल होंगे मुख्य अतिथि-*
कार्यक्रम में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरगुजा सांसद चिंतामणी महाराज करेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में विधानसभा क्षेत्र लुण्ड्रा के विधायक प्रबोध मिंज, विधानसभा क्षेत्र सीतापुर के विधायक  रामकुमार टोप्पो, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य गृह निर्माण मण्डल अनुराग सिंहदेव, छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष  विश्वविजय सिंह तोमर, महापौर नगर पालिक निगम अम्बिकापुर श्रीमती मंजूषा भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह, सभापति नगर पालिक निगम अम्बिकापुर  हरमिन्दर सिंह टिन्नी एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष  देवनारायण यादव उपस्थित रहेंगे।
*सुपर-30 के संस्थापक श्री आनंद कुमार तथा सुप्रसिद्ध लेखक श्री नीलोत्पल मृणाल युवाओं का करेंगे मार्गदर्शन-*
युवाओं के कैरियर मार्गदर्शन, व्यक्तित्व विकास एवं साहित्यिक चेतना के विस्तार के उद्देश्य से ‘विकसित भारत, विकसित छत्तीसगढ़, विकसित सरगुजा-युवा उड़ान 2026’ आयोजित कार्यक्रम में देश के प्रख्यात गणितज्ञ, शिक्षाविद एवं सुपर-30 के संस्थापक श्री आनंद कुमार तथा सुप्रसिद्ध लेखक एवं कवि श्री नीलोत्पल मृणाल मुख्य मार्गदर्शक के रूप में युवाओं को संबोधित करेंगे। इसके अतिरिक्त अन्य युथ आइकॉन भी कार्यक्रम में शामिल होकर युवाओं को कैरियर, शिक्षा एवं जीवन कौशल से संबंधित मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।