सीजी टुडे 24 राजीव कश्यप
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर चल रहे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत आज पंचायत भवन लुण्ड्रा में मंडल का कार्यशाला का आयोजनसेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के जिला प्रभारी निलेश सिंह सह प्रभारी गोल्डी बिहाडे के मुख्य उपस्थिति में संपन्न हुआ।
सर्वप्रथम कार्यशाला को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष सतीश जायसवाल ने अपने स्वागत उद्बोधन में जिला से मिले निर्देश के अनुसार कार्यक्रम का पूरा वृत रखा तथा पुरे पखवाड़े भर चलने वाले कार्यक्रम के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर सेवा पखवाड़ा को सफल बनाने आह्वान करते हुए कहा कि आप सब कार्यकर्ताओं के एकजूटता के साथ हम मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाएंगे मंडल लुण्ड्रा सेवा पखवाड़ा के प्रभारीमंडल उपाध्यक्षअभिषेक पावलेने भी विस्तृत प्रकाश डालते हुएविभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए इसे एक कार्ययोजना के तहत सक्रिय भागीदारी निभाते हुए पुर्ण सफल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ने की बात कही मंडल अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ने कहा कि यह कार्यशाला कार्यकर्ताओं को सेवा और संगठन के मूल्यों के साथ जोड़ने का महत्वपूर्ण अवसर है।
तत्पश्चात कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वह सेवा पखवाड़ा के जिला प्रभारी निलेश सिंह ने कहा कि सेवा ही संगठन का मूल मंत्र है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूरा जीवन देश और समाज की सेवा को समर्पित रहा है। हमें सेवा पखवाड़ा के माध्यम से जनसेवा का संकल्प लेते हुए समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचना होगा आगे उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़ा सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं बल्कि भारतीय जनता पार्टी की संस्कृति और कार्यपद्धति का प्रतिबिंब है। यह हमारे संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का अवसर है।उन्होंने पार्टी द्वारा तय किए गए कार्यक्रम की पूरी रूपरेखा की विस्तृत जानकारी देते हुए सेवा पखवाड़ा को महज औपचारिकता ना बनाते हुए यथार्थ धरातल पर कार्य कर जमीनी स्तर में दिखने वाला कार्यक्रम आयोजित करने कि अपील कीया ।
वहीं सेवा पखवाड़ा के सहप्रभारी गोल्डी बिहाडे ने
कहा कि मंडल स्तर तक कार्यकर्ताओं का समर्पण ही संगठन की असली शक्ति है। सेवा पखवाड़ा के दौरान स्वास्थ्य, स्वच्छता और सामाजिक सेवा के विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से हमें आम जनता के बीच कार्य करना है ।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा उमाशंकर उपाध्याय जिला अध्यक्ष अजजा मोर्चा धनाराम नागेश
विधायक प्रतिनिधि जयंत मिंज दिलीप प्रजापति राजेश सोनी लाल जयंत सिंह (आशु बाबा) रामविचार यादव बुधसागर सिंह अरविंद गुप्ता अवधेश यादव प्रेम गुप्ता शिवसरण सिंह राजीव कश्यप चमन लाल महेश यादव सहोदरी सोनी सीमा पैकरा विनीता भगत राजेश कुजूर सतन नागेश जितेन्द्र यादव सहित सभी शक्ति केन्द्र के संयोजक सह संयोजक प्रभारी बुथ अध्य
कार्यक्रम का मंच संचालन मंडल महामंत्री अशोक यादव ने किया।
