Current Date:29 Jun 2026





सेवा पखवाड़ा की तैयारियों को लेकर परसा मंडल में हुई कार्यशाला

बुथ से लेकर मंडल तक विभिन्न स्तरों पर करना है सेवा कार्य

सेवा पखवाड़ा की तैयारियों को लेकर परसा मंडल में हुई कार्यशाला

सीजी टुडे 24

भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार  सितम्बर से 2 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले सेवा पखवाड़ा की तैयारियों को लेकर भाजपा मण्डल परसा में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ  मंडलसेवा पखवाड़ा प्रभारी नीरुपा सिंह एवं सह प्रभारी वैभव सिंह के मुख्य अतिथ्य, मण्डल अध्यक्ष संतोष जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य दिव्या सिंह सिसोदिया के मुख्य अतिथि में सम्पन्न । अतिथियों ने सर्वप्रथम भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्याम प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर किया गया। इस अवसर पर कार्यशाला प्रभारी वह सब प्रभारी निरूपा सिंह एवं वैभव सिंह  ने सेवा पखवाड़ा के संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यकर्ताओं को देते हुए निर्धारित विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत रूप से बताते हुए ईमानदारी के साथ योजना बद्द  तरीके से सभी कार्यक्रमों को धरातल पर सफल करने आह्वान किया। जिला पंचायत अध्यक्ष एवं प्रभारी निरूपा सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संगठन ने सेवा पखवाड़ा संगठन पर्व के रूप में मतदान केंद्र से लेकर जिला स्तर तक मनाए जाने का संकल्प लिया है। प्रदेश एवं जिला स्तर पर इसकी तैयारी को लेकर कार्यशाला हो चुकी है। जिसमें हम सभी को निर्देशित कर जिम्मेदारी सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़ा के दौरान मण्डल से बूथ स्तर तक कार्यकर्ता व पदाधिकारी सेवा कार्य करेंगे।सह प्रभारी वैभव सिंह देव ने  कहा कि सेवा पखवाड़ा भारतीय जनता पार्टी का अत्यंत महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में से एक है हम सब भाजपा के कार्यकर्ता सेवा कार्यकर्ता के नाम से जाने जाते हैं और हमें यह जो 15 दिन का सेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ है उसमें सक्रिय भुमिका अदा करते हुए स्वच्छता रक्तदान से लेकर एक पेड़ मां के नाम सहित विभिन्न क्षेत्र की सेवा कार्यों को पूरे मनोयोग के साथ पूरी करनी है कार्यशाला में अन्य अतिथियों ने भी सेवा पखवाड़ा के संबंध में जानकारी साझा की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विजय व्यापारी , मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार जायसवाल , महामंत्री बसंत गिरी,  दिनेश कुमार नागेश, राजेश सरदार ,  मनोज मलिक,   शिवकुमार साहू  जयलाल सिंह पैकरा,   अमन केशरी, महिला मोर्चा से श्रीमती रूपा गुप्ता, सहित श्री अंजय गुप्ता ,  सोबिंद यादव, रामेश्वर यादव , पिंटू यादव , बनारसी यादव , दिनेश इक्का, धर्मेंद्र जायसवाल, कौशल पटेल,  सोनिका  राहुल जी  मदन मोहन रजवाड़े , भूरा गिरी, सुखदेव पैकरा , संत दास, प्रमोद पैकरा, कलिंदर पैकरा, भारत विश्वास, दीपक पैकरा  रघुवंश यादव, श्री देवव्रत सरकार के अलावा सभी शक्ति केंद्र प्रभारी सह प्रभारी संयोजक सहसंयोजक बूथ अध्यक्ष एवं पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित ।कार्यक्रम का संचालन महामंत्री भूरा गिरी एवं आभार प्रदर्शन दिनेश नागेश ने किया ।