Current Date:28 Jun 2026





महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक प्रबोध मिंज समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, चेहरे पर दिखी खुशी

रामलला के दर्शन करने महापौर समेत सभी पार्षद स्पेशल ट्रेन से निकले अयोध्या

महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक प्रबोध मिंज समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, चेहरे पर दिखी खुशी
सीजी टुडे 24 राजीव कश्यप

रामलला के दर्शन के लिए स्पेशल ट्रेन बुधवार को अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से अयोध्या धाम के लिए रवाना हुई। इसमें अंबिकापुर महापौर मंजूषा भगत के अलावा विभिन्न नगर पंचायतों के अध्यक्ष व सभी पार्षद सवार हुए। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज, सामरी विधायक उद्धेश्वरी पैंकरा भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया, वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर, पूर्व जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह छग हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव, समेत अन्य नेतागण मौजूद रहे । 
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा रामलला दर्शन  के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना किया गया है। 4 दिवसीय इस यात्रा में छत्तीसगढ़ के जनप्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। बुधवार को अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से स्पेशल ट्रेन महापौर व पार्षदों को लेकर अंबिकापुर से निकली। इसमें सूरजपुर, लखनपुर, बलरामपुर, राजपुर, प्रतापपुर समेत अन्य नगर पंचायतों के अध्यक्ष व पार्षद भी सवार थे।