अंबिकापुर सीजी टुडे 24 राजीव कश्यप
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को अंबिकापुर पहुंचे। जहां वे पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां वो नवनिर्मित 51 हजार पीएम आवास हितग्राहियों का गृह प्रवेश करवाया। आवास प्रारंभ करने वाले हितग्राहियों का भूमिपूजन कर उन्हें आवास स्वीकृति पत्र प्रदान किया। सरगुजा सम्भाग अंतर्गत निर्मित प्रधानमंत्री जनमन सड़कों का वर्चुअल लोकार्पण किया। इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह भी मौजूद थे।इस मौके पर पर सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि, कांग्रेस के मुख्य मंत्री ने गरीबो का आवास रोककर रखा था। गरीबो का आह लगा और भूपेश बघेल 12 के भाव में बह गए। कांग्रेस को प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम से दिक्कत था। भाजपा की सरकार बनने के बाद 18 लाख मकान बन रहें हैं। अभी आवास प्लस का सर्वे चल रहा हैं, उसमे सर्वे करा लें। बाइक और ढाई एकड़ जमीन वाले को भी आवास योजना का लाभ मिलेगा। हर गरीब को पक्का आवास मिलेगा।
*बस्तर में नक्सलवाद ले रहा है अंतिम सांस*
उन्होंने आगे कहा कि, बस्तर में नक्सलवाद अंतिम सांस ले रहा है। सुरक्षा बल के जवान नक्सलियों सें लड़ रहें हैं। केंद्रीय गृहमंत्री का वादा पूरा होगा। सुशासन तिहार के तहत मैं 11 जिलों का दौरा कर चुका हूं। हम नया काम कर रहें हैं और मोदी की गारंटी पूरा कर रहें हैं। 70 लाख महिलाओं को हर माह हजार रूपये मिल रहा है। तीर्थ दर्शन योजना भी चल रहा है।
18 लाख आवास का सपना हुआ पूरा- डिप्टी सीएम शर्मा
वहीं डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने संकल्प किया था कि, आवास हमारा अधिकार है और हम उसे लेकर रहेंगे। भाजपा की सरकार ने संकल्प लिया था कि, सबको आवास दिया जाएगा। हमने 18 लाख आवास पास करने का संकल्प पूरा किया। आज का दिन ऐतिहासिक है। मैंने भी डंडे खाये है, मंच पर बैठे लोगो ने डंडे खाये है और हितग्राहियों ने डंडे खाये है। आज प्रतीक्षा सूची समाप्त हो जायेगी। हितग्राहियों के चरण पखारे है, और आवास दिया है। आज जो आवास दे रहे हैं वो 5 साल पहले मिल जाता यदि कांग्रेस की सरकार नही होती।
*पीएम आवास के नए लोगों की सूची भी तैयार*
उन्होंने आगे कहा कि, यही के नेता ने त्यागपत्र दिया था। क्योंकि वो हितग्राहियो को आवास नही दिला पाये थे। पिछले सरकार ने सीएम 47 हजार आवास सीएम आवास के तहत देने की बात कही थी। उनका भी आवास हमारे सीएम विष्णुदेव साय ने पूरा कराया। पीएम आवास के नए लोगों की सूची भी तैयार कर ली गई है।
केंद्रीय मंत्री ने भारतीय सेना को किया प्रणाम
केंद्रीय मंत्री श्री चौहान ने भारतीय सेना को प्रणाम करते हुए कहा कि, जिन्होंने हमारी बेटियों की मांग का सिन्दूर उजाड़ा। उन्हें भारत ने दुनिया को दिखा दिया कि, हम पहले छेड़ेगे नहीं, यदि हमें छेड़ा तो, फिर हम छोड़ेंगे भी नहीं। बड़ी अकड़ दिखाता था पाकिस्तान, लेकिन युद्ध में तीन दिन नहीं टिका। हमारी सेना के जवानों को प्रधानमंत्री ने कह दिया कि, खुली छूट है कार्रवाई करने की। पाकिस्तान का कोई इलाका नहीं था, जो हमारे आक्रमण की जड़ में ना हो। सौ से ज्यादा आतंकवादी मारे गए। उनके आतंक के अड्डे मलबे के ढेर में बदल गए और आज भी पीएम मोदी ने कहा है कि, रोका नहीं है... सिर्फ स्थगित किया है। यदि पाकिस्तान ने हरकत की तो दुनिया के नक़्शे पे नाम नहीं बचेगा। यह भारत का शौर्य है कि, तीन दिन में पाकिस्तान की सेना घुटने पर आ गई और इसलिए अभी युद्ध विराम है।
भूपेश बघेल की सरकार ने लोगों के मकान छीने
उन्होंने आगे कहा कि, मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री कह रहे थे कि, आज का दिन ऐतिहासिक दिन है। एक पाप किया था भूपेश बघेल की सरकार ने आपके मकान छीन लिए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मकान भेजते थे। लेकिन इन्होने मकान नहीं बनाए और लाखों लोगों के मकान छीन लिए। भूपेश बघेल को उन्ही गरीबों की हाय लगी है। इसलिए पता नहीं चल रहा है कि, आज कहां चले गए। उन्होंने गरीबों के मकान छीने थे। लेकिन हमारा प्रण था कि, बीजेपी की सरकार बनने के बाद आवास दिए जाएंगे। इसलिए हमने जो कहा वो किया। वर्ष 2018 में जीतने मकान बचे थे, मैं 3 लाख मकानों का स्वीकृति पत्र मुख्यमंत्री के हाथों में सौंप रहा हूं। अब छत्तीसगढ़ में कोई भी शेष न है। जिसके बाद उन्होंने स्वीकृति पत्र सीएम और डिप्टी सीएम को सौंपा।
हमनें मापदंडो में किया बदलाव
केंद्रीय मंत्री श्री चौहान ने आगे कहा कि, यदि सर्वे में किसी की नाम छूट गया हो। वे आवास प्लस में अपना नाम जुड़वा सकते हैं। अभी 28 हजार मकानों का सर्वे हुआ है। हमने तय किया है कि, वेरिफिकेशन के बाद एक बार फिर मकान दिए जाएंगे। तरसा दिया कांग्रेस ने एक भी मकान नहीं दिए और उसमें भी मापदंड बदल दिए। कांग्रेस ने शर्तें लगाई थी कि, जिनके पास स्कूटर, मोटरसाइकिल होगी, उनको मकान के पैसे नहीं देंगे। लेकिन अब स्कूटर मोटरसाइकिल होगी, तब भी पक्के मकान के पैसे दिए जाएंगे। सर्वे करके उनका नाम जोड़ा जाएगा। पहले एक नियम था कि, जिनकी 10 हजार रुपये तक आमदनी होगी उन्हें पक्के मकान नहीं दिए जाएंगे। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तय किया है कि, 15 हजार प्रतिमाह आमदनी वाले को भी पक्के मकान दिए जाएंगे।
पीएम मोदी के नेतृत्व में एक शक्तिशाली भारत का हो रहा निर्माण
उन्होंने आगे कहा कि, ढाई एकड़ तक जिनकी सिंचित जमीन है उनको भी मकान दिए जाएंगे और पांच एकड़ तक जिनकी असिंचित जमीन है उनको भी मकान दिए जाएंगे। यह आपकी सरकार है। पीएम मोदी के नेतृत्व में एक शक्तिशाली भारत का निर्माण हो रहा है। विकसित भारत के लिए, विकसित छत्तीसगढ़ होना आवश्यक है। हमारी बहने क्यों रोयें और हाथ फैलाएं। आजीविका मिशन का बहुत शानदार काम हुआ है। बहनों को लखपति दीदी बनाने का अभियान चलाया जा रहा है। गांव के हर गरीब को जोड़कर उसे समृद्ध बनाना है।
*एक साथ होंगे लोकसभा- विधानसभा के चुनाव*
केंद्रीय मंत्री श्री चौहान ने आगे कहा कि, धान के साथ पशुपालन, मछली पालन और कई क्षेत्रों में वृद्धि करके उनकी आय को बढ़ाएंगे। इस सरकार को बधाई जो 3100 में धान खरीद रही है। हमारे पास 16 हजार वैज्ञानिक हैं। इसलिए हमनें फैसला किया है कि, 29 मई से 4 जून तक चार- चार के ग्रुप में वैज्ञानिक हर जिले में जाएंगे। श्री चौहान ने आगे कहा कि, संविधान में संशोधन करके एक साथ चुनाव कर रहे हैं। इसमे तकलीफ क्या है, दो बटन में तकलीफ क्या? एक ही साथ विधानसभा और लोकसभा का चुनाव होना चहिए। मकान तो बढ़िया बनाएंगे ही इसके साथ ही देश हमारे लिए सबसे पहले है।
आत्मसमर्पित नक्सलियों के लिए भी 15 हजार मकानों के निर्माण की घोषणा
कार्यक्रम में आत्मसमर्पित नक्सलियों के लिए भी 15 हजार मकानों के निर्माण की घोषणा की गई। साथ ही, 'लखपति दीदी' योजना के तहत महिलाओं को सम्मानित किया गया। शिवराज सिंह चौहान ने अमृत सरोवर मिशन, ग्रामीण सड़क योजना और आजीविका मिशन जैसी अन्य योजनाओं की भी जानकारी दी और छत्तीसगढ़ सरकार को इन योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए बधाई दी।
प्रदेश में अब तक कुल 8.47 लाख आवास आवंटित
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि प्रदेश में अब तक कुल 8.47 लाख आवास आवंटित किए जा चुके हैं। इसके अलावा दुर्ग के कार्यक्रम में 3.03 लाख मकानों की घोषणा की गई थी और अब बचे हुए लगभग 3 लाख 767 हितग्राहियों को भी स्वीकृति पत्र दिए जा रहे हैं, जिससे कोई भी पात्र व्यक्ति आवास से वंचित न रहे।
शिवराज सिंह चौहान ने कार्यक्रम में हाथ जोड़कर जनता का अभिवादन किया और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत छत्तीसगढ़ में नवनिर्मित 51 हजार आवासों का लोकार्पण (गृह प्रवेश) कराया। उन्होंने लाभार्थियों को मकान की चाबी और स्वीकृति पत्र भी सौंपे।
सरगुजा
Admin
13 May 2025
मोर आवास मोर अधिकार' कार्यक्रम में अंबिकापुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिह चौहान, 51 हजार पीएम आवास हितग्राहियों को करवाया गृह प्रवेश, जन मन सड़कों का किया वर्चुअल लोकार्पण
सीएम विष्णुदेव साय समेत कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद हाथ जोड़कर जनता का किया अभिवादन
Related News
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 753
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 754
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 755
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 756
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 757
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 767
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 768