Current Date:28 Jun 2026





स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत लुण्ड्रा में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन ,महिलाओं ने लिया बढ़ चढ़ कर हिस्सा स्वास्थ्य शिविर भी हुआ आयोजित

जनप्रतिनिधियों सहित स्वास्थ्य कर्मियों ने भी ने किया रक्तदान भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी निभाई सक्रिय भूमिका

स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत लुण्ड्रा में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन ,महिलाओं ने लिया बढ़ चढ़ कर हिस्सा स्वास्थ्य शिविर भी हुआ आयोजित

सीजी टुडे 24 राजीव कश्यप 


राजमाता श्रीमती देवेंद्र कुमारी सिंह देव शासकीय मेडिकल कॉलेज संबद्ध चिकित्सालय, ब्लड सेंटर अंबिकापुर एवं भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा सरगुजा के संयुक्त तत्वावधान में छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव के अंतर्गत स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिन पर चल रहे सेवा पखवाड़ा दिवस कार्यक्रम के तहत लुण्ड्रा विकासखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में निःशुल्क स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन गुरुवार 19 सितंबर कोकिया गया ।

      विकासखंड चिकित्सा अधिकारी राघवेंद्र चौबे के मार्गदर्शन में आयोजित रक्तदान शिविर एवं स्वास्थ्य शिविर में क्षेत्र के सैकड़ो मरीजों ने उपस्थित होकर स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया वहीं रक्तदान भी बढ़ चढ़ कर किया  ।

      शिविर का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीरूपा सिंह मंडल अध्यक्ष लुण्ड्रा सतीश जायसवाल मंडल अध्यक्ष धौरपुर संजय गुप्ता मंडल उपाध्यक्ष लुण्ड्रा अभिषेक पावले विधायक प्रतिनिधि जयंत मिंज मंडल उपाध्यक्ष लुण्ड्रा अभिषेक पावले ने किया ।


  रक्तदान में नवीन शासकीय महाविद्यालय धौरपुर से अतिथि व्याख्याता श्रीमति एश्वर्य डबराल व श्रीमति पूजा गुप्ता के सहयोग से छात्र/छात्राओं द्वारा सबसे अधिक 13 यूनिट रक्तदान किया गया एवं शैलेन्द्र गुप्ता, अध्यक्ष-स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, लुण्ड्रा के सहयोग से 08 युनिट रक्तदान किया गया।

     शिविर में कुल 41 युनिट रक्तदान किया गया,सबसे प्रमुख बात यह है किइसमें से कुल 14 महिलाओं ने रक्तदान कर महती भुमिका अदा किया। समस्त रक्तदाताओं को आयोजक खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ० राघवेन्द्र चौबे द्वारा फल, जूस एवं पुष्पगुच्छ प्रदाय कर धन्यवाद अर्पित किया गया ।



महिलाओं ने दिखाया रक्तदान को लेकर दिखाया जबरदस्त उत्साह 



स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान" के तहत महिलाओं हेतु विशेष रूप से आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर में क्षेत्र की कुल 216 महिला एवं 90 पुरूष कुल 306 हितग्राहियों को स्वास्थ्यगत् परीक्षण एवं चिकित्सीय सेवा व परामर्श प्रदाय कर लाभांवित किया गया है। स्वास्थ्य शिविर में कुल 133 गर्भवती जांच, बी.पी. जांच 155, शुगर जांच 159, हिमोग्लोबिन जांच 133, नेत्र परीक्षण अन्तर्गत कुल 58 मरीज जिसमें मोतियाबिन्द के 13 मरीज व रिफेक्टीव एरर के 13 व प्रेस बायोफिक के 17 मरीज, कुष्ठ के एवं संभावित 09 केस व नवीन आयुष्मान कार्ड निर्माण 13 किया गया ।


       डॉ० राघवेन्द्र चौबे खण्ड चिकित्सा अधिकारी के अगुवाई में आयोजित शिविर में  अमित कुमार एक्का विकासखण्ड कार्यक्रम प्रबंधक, श्री नन्दूप्रसाद गुप्ता बी.ई.टी.ओ.

डॉ० दिप्तीमाला पन्ना चिकित्सा अधिकारी डॉ० नितेश मिन्ज चिकित्सा अधिकारी डॉ० पी. एस. ठाकुर चिकित्सा अधिकारी, श्रीमति ईस्टर रानी कुजूर ग्रामीण चिकित्सा सहायक  मुनीब सिंह,  जगदीप मिन्ज,  राजेन्द्र एक्का, श्री संजय कुमार कुशवाहा, श्री कृष्णा टोप्पो,  हीराप्रसाद गुप्ता, श्री सोनू, श्रीमति बीनू सोनी विकासखण्ड मितानिन समन्वयक, क्षेत्रीय मितानिन एवं विकासखण्ड के समस्त स्वास्थ्य क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया । 



      भाजपाईयों ने भी किया रक्तदान


रक्तदान शिविर में लुण्ड्रा भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करा स्वास्थ्य शिविर में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हुए रक्तदान किया एवं भाजपा की रीती नीति के तहत सेवा कार्य को अपनाते हुए सामाजिक क्षेत्र रक्तदान सेवा कार्य को महादान बताते हुए अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान करने अपील भी किया ।

इस अवसर जनपद सदस्य रमेश जगते , बुधराम नागेश , मनीष सोनी , विक्की गुप्ता , बातन सिंह , राजीव कश्यप सहित काफ़ी संख्या में पदाधिकारीयों कार्यकर्ता ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और सभी दानदाताओं का उत्साहवर्धन किया।