Current Date:13 Jun 2026





लुण्ड्रा दिव्यांग बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाने दिया गया प्रशिक्षण

बीईओ मनीष कुमार ने दिये आवश्यक दिशा निर्देश

लुण्ड्रा दिव्यांग बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाने दिया गया प्रशिक्षण
सीजी टुडे 24 राजीव कश्यप
समग्र शिक्षा अंतर्गत दिव्यांग बच्चों की पहचान एवं सर्वेक्षण कार्य को प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से संपादित करने के उद्देश्य से विकासखंड स्त्रोत केंद्र बीआरसी भवन लुण्ड्रा में मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रातः 11:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक संचालित हुआ।
कार्यक्रम में विकासखंड शिक्षा अधिकारी  मनीष कुमार, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी जयप्रकाश गुप्ता, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक  अजय सिंह, विशेष शिक्षक  ओमप्रकाश द्विवेदी, बीआरपी श्रीमति शोभा लकड़ा सहित विकासखंड के सभी 44 संकुल शैक्षिक समन्वयक सीएससी उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को दिव्यांगता के विभिन्न प्रकारों की पहचान, सर्वेक्षण प्रक्रिया, प्रपत्रों के सही संधारण, पात्र बच्चों के चिन्हांकन, डेटा संकलन एवं समयबद्ध रिपोर्टिंग संबंधी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही समावेशी शिक्षा के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों को उपलब्ध कराई जाने वाली विभिन्न शैक्षणिक एवं सहायक सुविधाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।
विकासखंड शिक्षा अधिकारी  मनीष कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि दिव्यांग बच्चों की सही पहचान एवं समय पर सर्वेक्षण से उन्हें शासन की योजनाओं और शैक्षणिक सुविधाओं का लाभ दिलाने में सहायता मिलेगी। उन्होंने सभी मास्टर ट्रेनरों को अपने-अपने संकुल क्षेत्रों में प्रशिक्षण का प्रभावी प्रसार सुनिश्चित करते हुए सर्वेक्षण कार्य को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
प्रशिक्षण में उपस्थित अधिकारियों एवं प्रतिभागियों ने दिव्यांग बच्चों के शत-प्रतिशत चिन्हांकन एवं गुणवत्तापूर्ण सर्वेक्षण कार्य के सफल क्रियान्वयन हेतु प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम का संचालन विकासखंड स्त्रोत केंद्र समन्वय अजय सिंह  द्वारा किया गया