Current Date:28 Jun 2026

कलेक्टर एवं सीईओ ने किया महतारी सदन एवं पीएम आवास निर्माण कार्यों का निरीक्षण निर्माण कार्यों को समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश

इस अवसर पर लखनपुर जनपद पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. स्वेच्छा सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर एवं सीईओ ने किया महतारी सदन एवं पीएम आवास निर्माण कार्यों का निरीक्षण निर्माण कार्यों को समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश

अम्बिकापुर 29 सितम्बर 2025/  कलेक्टर श्री विलास भोसकर एवं जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल ने आज लखनपुर विकासखंड के ग्राम पुहपुटरा में निर्माणाधीन महतारी सदन तथा ग्राम लोसंगी में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया।

 निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्वक पूर्ण किए जाएं, जिससे ग्रामीणों को शीघ्र लाभ मिल सके।

निरीक्षण की कड़ी में कलेक्टर श्री भोसकर ने ग्राम पुहपुटरा में महिला स्व-सहायता समूह द्वारा संचालित ब्रेड फैक्ट्री, रेशम धागा उत्पादन इकाई तथा ग्राम कुंवरपुर में बोर निर्माण इकाई एवं चिवड़ा निर्माण इकाई का भी निरीक्षण किया। उन्होंने स्व-सहायता समूह की महिलाओं से बातचीत कर  कार्य प्रारंभ  करने  एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया।

इस अवसर पर लखनपुर जनपद पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. स्वेच्छा सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

---00---