सीजी टुडे24 लुण्ड्रा / ब्युरो
भारतीय जनता पार्टी मंडल लुण्ड्रा के सभी शक्ति केन्द्रों व बुथ स्तर पर आज दिनांक 30 नवंबर 2025 को प्रातः 11:00 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मासिक संवाद "मन की बात" का 128वाँ संस्करण सामूहिक रूप से सुना गया मंडल के शक्ति केंद्र स्तरीय कार्यक्रम शक्ति केंद्र सुमेरपुर में रखा गया जहां भाजपा जिला महामंत्री विनोद हर्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डीके पुरिया बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा लोकल फ़ॉर वोकल, स्थानीय उत्पादन, खेलो इंडिया, एवं समाज से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर दिए गए संदेशों को विस्तारपूर्वक सुना गया। इस अवसर पर विनोद हर्ष जिला महामंत्री भाजपा ने मन की बात के माध्यम से प्रधानमंत्री के संदेश पर प्रकाश डालते हुए स्थानीय स्तर पर संगठन को और सशक्त बनाने पर बल दिया तथा स्थानीय उत्पादों के बढ़ावा, संगठन विस्तार व प्रत्येक बूथ पर मन की बात कार्यक्रम के सफल संचालन पर विशेष जोर दिया इसके साथ ही एसआईआर गहन मतदाता पुनरीक्षण को लेकर भी विस्तृत रूप से जानकारी देकर लोगों द्वारा पूछे गए जिज्ञासाओं को भी विस्तार पूर्वक बताया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डी के पुरिया ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का मन की बात कोई आम कार्यक्रम नहीं है बल्कि यह उनके पूरे एक महीने में करने वाले काम वह आगे क्या करने वाले हैं इस सब की निचोड़ निकाल हम सबको इंगित करते हैं आवश्यकता है तो बस उसे ध्यानपूर्वक सुनकर उनके बातों और विचारों को समझने की।
कार्यक्रम का स्वागत भाषण मंडल अध्यक्ष सतीश जायसवाल द्वारा देते हुए मन की बात पर प्रकाश डाला एवं एसईआर को लेकर भी जानकारी से अवगत कराया। उन्होंने समस्त पार्टी कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विचारों को अधिक से अधिक जनता तक पहुँचाने का संकल्प लिया जाए।कार्यक्रम का संचालन महामंत्री दिलीप प्रजापति ने किया एवं आभार प्रदर्शन मन के बात के मंडल संयोजक राजीव कश्यप ने करते हुए कहा की इसे केवल पार्टी कार्यकर्ताओं तक सीमित न रखकर हम सबको आम लोगों के बीच जाना होगा और अधिक से अधिक कैसे इसमें सहभागिता हो इस पर गहन विचार कर उसी अनुरूप वरिष्ठों व कनिष्ठों के मार्गदर्शन में आगे कार्य योजना बना मन की बात को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने हर संभव सामुहिक प्रयास किया जाएगा ।
इस अवसर पर सुमेरपुर के शक्ति केंद्र प्रभारी अर्जुन गुप्ता शक्ति केंद्र संयोजक विजय पटेल सहसंयोजक प्रेम पैकरा असकला शक्ति केंद्र संयोजक जयप्रकाश एक्का सोशल मीडिया पर भारी शिवनारायण सिंह सहित स्थानीय पंच सरपंच जनपद सदस्य एवं काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व मातृशक्ति उपस्थित थे ।
