सीजी टुडे 24 राजीव कश्यप
सरगुजा में युक्तियुक्तकरण के तहत एक हजार से अधिक शिक्षक अतिशेष हो गए हैं। जिले में एक हायर सेकेंडरी समेत 14 स्कूलों को बंद कर 227 स्कूलों का युक्तियुक्तकरण हो रहा है। अतिशेष सूची को लेकर सोमवार को बड़ी संख्या में दावा-आपत्ति जमा हुई है। सोमवार को शिक्षकों ने सूची में आपत्ति जताते हुए जमकर हंगामा किया। शिक्षक साझा मंच ने पदस्थापना के लिए आयोजित काउंसलिंग के बहिष्कार का ऐलान किया है।
स्कूलों और शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण के तहत सरगुजा जिले में सभी वर्ग के शिक्षकों की अतिशेष सूची जारी कर दी गई है। अतिशेष शिक्षकों की सूची जारी होने के बाद ही इसमें मनमानी करने का आरोप लगाते हुए शिक्षकों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। सोमवार को बड़ी संख्या में शिक्षकों ने सूची में नाम को लेकर दावा-आपत्ति दर्ज कराई है।
शिक्षक करेंगे काउंसलिंग का बहिष्कार
शिक्षक साझा मंच के बैनर तले शिक्षकों ने सोमवार को कलेक्टोरेट पहुंचकर अतिशेष निर्धारण में गड़बड़ी को लेकर कलेक्टर सरगुजा विलास भोस्कर को आवेदन दिया। कलेक्टर को अतिशेष निर्धारण में मनमानी अवगत कराया गया। प्राइमरी और मिडिल स्कूलों में अतिशेष निर्धारण में ज्यादा आपत्ति आई है। हाई और हायर सेकेंडरी स्कूलों में अतिशेष निर्धारण में अलग-अलग मापदंड होने को लेकर भी आपत्ति दर्ज की गई है।
शिक्षक साझा मंच ने अंबिकापुर डीईओ को भी ज्ञापन सौंपा। शिक्षक साझा मंच के जिला संयोजक सर्वजीत पाठक ने कहा कि, अतिशेष की सूची मनमाने ढंग से तैयार की गई है। इसमें कई विसंगतियां हैं। इस कारण अतिशेष शिक्षकों की सूची का विरोध किया जा रहा है। शिक्षकों द्वारा अतिशेष समायोजन काउंसलिंग के बहिष्कार का निर्णय लिया गया है।
दावा-आपत्ति में पावती नहीं देने का लेकर हंगामा
सोमवार को दावा आपत्ति के लिए 12 बजे तक का समय दिया गया था। शिक्षक दावा आपत्ति लेकर बीईओ कार्यालय पहुंचे तो वहां पावती देने से इनकार कर दिया गया। इसे लेकर बीईओ कार्यालय में शिक्षकों ने हंगामा कर दिया। हंगामे के बाद बीआरसी को दावा आपत्ति की पावती देने के लिए बैठाया गया। शिक्षकों ने बड़ी संख्या में दावा आपत्ति ब्लॉक कार्यालयों में जमा की है, हालांकि इसकी सुनवाई नहीं हुई है।
शासन प्रशासन की गलती, अब सजा भुगत रहे शिक्षक
सर्वजीत पाठक ने कहा कि, जिन स्कूलों में पद रिक्त नहीं थे, वहां ट्रांसफर से शिक्षकों की पदस्थापना की गई। नई नियुक्ति के तहत भर्ती शिक्षकों को रिक्त पदों में भेजने के बजाय पहले से भरे हुए स्कूलों में भेजा गया। जिनकी परिवीक्षा अवधि समाप्त नहीं हुई है, वहां वरिष्ठ शिक्षक अतिशेष हो गए हैं। कई स्कूलों में अतिशेष होने के बावजूद शिक्षकों का नाम सूची से गायब है। ज्ञापन सौंपने के दौरान शिक्षक साझा मंच के सर्वजीत पाठक, सुनील सिंह, संदीप पांडेय, कंचनलता श्रीवास्तव, अमित सोनी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक शामिल थे।
मंगलवार से काउंसलिंग, समय-सारणी जारी
अतिशेष शिक्षकों की काउंसलिंग मंगलवार से की जाएगी। इसके लिए सूची जारी कर दी गई है। पहले पहले चरण में प्राथमिक शालाओं के शिक्षक, सहायक शिक्षक एवं प्रधान पाठकों का समायोजन किया जाएगा। इनमें ज्यादातर शिक्षक स्कूलों में पद घटाने के कारण अतिशेष हुए हैं।
दूसरे चरण में माध्यमिक शालाओं के शिक्षकों का तीसरे चरण में हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी के शिक्षकों की काउंसलिंग होगी। काउंसलिंग के बाद पदस्थापना की सूची जारी होगी।
सरगुजा
Admin
02 Jun 2025
युक्तियुक्तकरण के विरोध में सरगुजा के शिक्षक काउंसलिंग का करेंगे बहिष्कार
शिक्षकों ने अतिशेष सूची को बताया त्रुटिपूर्ण, दावा-आपत्तियों का अंबार
Related News
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 753
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 754
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 755
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 756
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 757
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 767
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 768