Current Date:14 Sep 2026





आकाशीय बिजली की चपेट में आकर शिक्षक की मौत

आज दोपहर अचानक मौसम में आए बदलाव के बाद पूरे जिले में हो रही बारिश व वज्रपात के दौरान बिजली की चपेट में आकर एक शिक्षक की मौत हो गई।

आकाशीय बिजली की चपेट में आकर शिक्षक की मौत
सीजी टुडे24
जानकारी के अनुसार मैनपाठ विकासखंड अंतर्गत ग्राम कुनकुरी के माध्यमिक शाला में पदस्थ शिक्षक हरीश कुमार जो कि ग्राम केसला के निवासी थे आज दोपहर को ग्राम रजौटी में बारिश के दौरान रूक गए थे इसी दौरान उनके उपर आकाशीय बिजली गिर गई। आसपास के लोगों द्वारा उन्हें उपचार के लिए सीतापुर अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इस घटना से शिक्षा विभाग में शोक व्याप्त हो गया है।
घटना से शिक्षा विभाग में शोक कि लहर