Current Date:01 Jun 2026





बरियों में मृत पहाड़ी कोरवा परिवार से मिले सरगुजा सांसद, बढ़ाया ढांढस । त्वरित कार्यवाही के दिए निर्देश

पुलिस को फ़रार भू-माफियाओं को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने को कहा

बरियों में मृत पहाड़ी कोरवा परिवार से मिले सरगुजा सांसद, बढ़ाया ढांढस । त्वरित कार्यवाही के दिए निर्देश
लुण्ड्रा/ राजीव कश्यप सीजी टुडे 24
बलरामपुर जिले के राजपुर थाना के बरियो चौकी अंतर्गत ग्राम भेस्की में जमीन रजिस्ट्री के मामले में पहाड़ी कोरवा ने फांसी लगाकर आत्महत्या की थीं। आज सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज ने मृतक के परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस देते हुए सांत्वना दी, और और मृतक पहाडी कोरवा के लिए शोक संवेदना व्यक्त की। सांसद ने बरियों पुलिस को फ़रार भू-माफियाओं को जल्द गिरफ्तार करने को कहा।
                 बता दें कि राजपुर ब्लॉक के बरियों से लगे भेसकी ग्राम में पहाड़ी कोरवा समुदाय के युवक भईरा राम ने भूमि विवाद और लगातार मिल रही धमकियों से तंग आकर 22 अप्रैल को अपने गोठान में फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। मामले में सर्व आदिवासी समाज और पहाड़ी कोरवा समुदाय ने जिला प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए आंदोलन और चक्काजाम की चेतावनी दी थी।

राजपुर एसडीएम राजीव जेम्स कुजुर और एडिशनल एस.पी. त्रिपाठी के साथ पुलिस एसडीओपी कुसमी इमानुएल लकड़ा के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ था। इसी दौरान पुलिस ने कार्रवाई कर भूमि क्रेता शिवा राम, भू-माफिया उदय शर्मा और कमला देवी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था जहां से उन्हें जेल भेज दिया था। भू-माफियों ने धोखाधड़ी कर 6 एकड़ सामुदायिक भूमि को फर्जी रजिस्ट्री कराकर हड़प लिया था। इसके लिए उन्होंने महिलाओं को महतारी वंदन योजना के लाभ के बहाने राजपुर बुलाया और फर्जी अंगूठा लगाकर रजिस्ट्री करवाई। परिजनों ने बताया कि भईरा राम को लगातार धमकाया जा रहा था, जिससे मानसिक तनाव में आकर उन्होंने आत्महत्या कर ली।
                मंगलवार को सरगुज़ा सांसद चिंतामणि महाराज ग्राम भेस्की पहुंचकर मृतक पहाड़ी कोरवा के परिजनों से मुलाक़ात कर ढांढस बंधाते हुए  फ़रार भू-माफियाओं को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने पुलिस को सख्त शब्दों में कहा। उन्होंने कहा कि जमीन नहीं रहेगा, सिर पर छत नहीं रहेगा तो पहाड़ी कोरवा क्या करेंगे।

    ज़मीन हड़पने के 16 बिन्दुओं में पीडित कोरवा परिवारों ने शिकायत दर्ज कराई है इस दौरान सरगुजा सांसद पहाड़ी कोरवा युवक के फांसी वाले स्थान पर भी पहुँचे और कोरवा परिवारों से बारी बारी मिले और सबसे समस्या पूछी। कोरवाओं ने ट्रेक्टर के नाम लोन निकालने, पैसे के बदले ज़मीन हड़पने, क्रेशर के बोल्डर निकालने के बाद ज़मीन हड़पने, धोखे से पटवारी से रिकॉर्ड दुरुस्त, राजस्व रिकॉर्ड में हेराफेरी जैसे कई शिकायते कोरवाओं ने रखी। भेसकी, बधिमा, चांची, भिलाई, चंगोरी, डिगनगर, चंद्रगढ़, कोटागहना, लडुआ में क्रेसर से फसल बर्बाद होने, डस्ट स्वास्थ्य संकट, दुर्घटना, और प्रदूषण, जैसी शिकायत ग्रामीणों ने किया । सांसद ने पूरे मामले की जांच का पुर्ण आश्वासन दिया।
      पहाड़ी कोरवा की जमीन को भू-माफियाओं ने दलालों से मिलकर रजिस्ट्री करा लिया था। पहाड़ी कोरवा को भू-माफियाओं के द्वारा धमकी दी जा रही थी। धमकियों से तंग आकर पहाड़ी कोरवा ने आत्महत्या की थी। उन्होंने  गांव के ग्रामीणों से कहा कि फ़रार जमीन के दलालों में कोई भी कहीं भी दिखाई दिए या किसी को उनके ठिकाने का पता चले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। जमीन दलालों ने कई लोगो को चेक देकर जमीन रजिस्ट्री करा लिया है. जमीन भी चला गया आज तक पैसा नही मिला सभी का जांच कराया जाएगा। पुलिस उप पंजीयक, पटवारी सहित अन्य फ़रार भू-माफियाओं की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। 
          इस दौरान सांसद चिंतामणि महाराज के साथ जनपद पंचायत सदस्य कमला राम सांडिल्य, मुकेश गुप्ता, भजन राम, घटगांव, बघिमा, बादा, भिलाई के सरपंच सहित गांव के ग्रामीण मौजूद थे।
बरहाल देखना यह है कि इन बड़े रसूखदार पहुंच वाले सफेदपोस  लोगों को पुलिस व प्रशासन पकड़ पाती है या फिर छोटे मछलियों पर ही कार्यवाही कर वाहवाही लुट  हमेशा की भांति इस बार भी पीडित परिवार को संतुष्ट कर मामला को इतिश्री   कर दिया जाएगा ।