
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह, कृषि स्थायी समिति की सभापति एवं जिला पंचायत सदस्य श्रीमती दिव्या सिंह सिसोदिया, जनपद अध्यक्ष उदयपुर श्री ओम प्रकाश सिंह, जनपद उपाध्यक्ष श्री सिद्धार्थ सिंह, जनपद सदस्य श्री संतोष गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष श्री प्रबोध सिंह, सरपंच श्री राजेन्द्र प्रसाद, उपसरपंच श्री संतोष जायसवाल द्वारा पौधे रोपित किए गए।
वहीं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय कुमार अग्रवाल, उद्यान विभाग के श्री टी.आर.दिनकर, उद्यान अधीक्षक श्री शादाब अहमद, डॉ प्रशांत शर्मा सहित माध्यमिक शाला के बच्चों के द्वारा भी पौधे लगाए गए।बता दें मनरेगा एवं जिला खनिज संस्थान न्यास के अभिसरण से विकासखण्ड उदयपुर के ग्राम सरगवां के 5 एकड़ रकबे में आम, लीची,अमरूद के 668 पौधे का रोपण किया जाना है, जिसके तहत सोमवार को कार्यक्रम में 100 पौधे रोपित कर लिए गए।
---00---
