Current Date:01 Jun 2026





ग्राम डडगांव में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का शुभारंभ

रासेयो  शिविर से सेवा,अनुशासन व समाज के प्रति समर्पण की भावना का होता है विकास

ग्राम डडगांव में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का शुभारंभ

सीजी टुडे 24 राजीव कश्यप

लुण्ड्रा रासेयो के छात्रों द्वारा समीपस्थ ग्राम पंचायत डडगांव हाई स्कुल में  में  सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) विशेष शिविर का शुभारंभ गत 12नवंबर बुधवार को उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि पंचायत के सरपंच सुरेश नागेश व सचिव दामोदर सिंह के तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे  प्राचार्य  जमील अहमद फिरदौसी द्वारा दीप प्रज्वलित कर सात दिवसीय रासेयो  शिविर का शुभारंभ किया गया ।

मुख्य अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं में सेवा, अनुशासन और समाज के प्रति समर्पण की भावना का विकास करती है। उन्होंने स्वयंसेवकों से समाज के हित में कार्य करने तथा स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जनजागरूकता जैसे विषयों पर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर रासेयो कार्यक्रम अधिकारी राकेश वर्मा  ने शिविर की विस्तृत रुप  से रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि सात दिनों तक स्वयंसेवक गांवों में स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, साक्षरता जागरूकता, नशा मुक्ति रैली, तथा विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों का संचालन करेंगे उन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना से लेकर उद्देश्य इत्यादि को लेकर भी स्वयंसेवकों को अवगत कराया।

शिविर के शुभारंभ अवसर पर सीएससी सुरेन्द्र केशर व्याख्याता श्रीमती सुषमा तिवारी शिक्षक शानू दास सुनील कुमार सिंह लक्ष्मण दास जगत अम्विकेश तिवारी के अलावा ग्राम के वरिष्ठ गोकुल भोय जीवन राम नागेश प्रभु नाथ तिवारी आदि  गणमान्य नागरिक वह शिक्षक शिक्षिकाएं तथा  एनएसएस स्वयंसेवक उपस्थित थे जो स्वयंसेवक पूरे 7 दिनों तक ग्राम बड़गांव में विभिन्न जन सेवा कार्यों को करेंगें ।जिसमें सास्कृतिक बौद्धिक ज्ञान जैसे अनेकों क्रियाकलाप शामिल है ।