Current Date:28 Jun 2026





प्रभात उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राई में मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव  विधायक प्रबोध मिंज ने  विद्यार्थियों को दिए महत्वपूर्ण टिप्स

मेघावी छात्र छत्राओं का किया सम्मान*

प्रभात उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राई में मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव  विधायक प्रबोध मिंज ने  विद्यार्थियों को दिए महत्वपूर्ण टिप्स
सीजी टुडे 24राजीव कश्यप

प्रभात उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राई रघुनाथपुर में 21 जुलाई को शाला प्रवेश उत्सव का गरिमामय  आयोजन  लुण्ड्रा विधायक प्रमोद मिंज के मुख्य अतिथि एवं जनपद अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा पावले उपाध्यक्ष श्रीमती कंचन जायसवाल मंडल अध्यक्ष सतीश जायसवाल एवं विधायक प्रतिनिधि जयंत मिंज के विशिष्ट आयित्य में में आयोजित किया गया इस अवसर पर विधायक प्रबोध मिंज ने छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन एवं मनोबाल बढ़ाते हुए कहा कि एक लक्ष्य निर्धारित कर यदि पढ़ाई पूरे लगन व मनोयाग से  किया जाए तो लक्ष्य  को आसानी से हासिल किया जा सकता हैबस शर्तें लक्ष्य प्राप्ति के लिए एक मन में जज्बा होनी चाहिए उन्होंनेकहा किकेवल किताबी ज्ञानपर ही बच्चे सीमित ना रहे बल्कि विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी अभी से करने  लक्ष्य बनाकर जुट जाए । उन्होंने विद्यार्थियों से लक्ष्य निर्धारण कर सतत प्रयास करने का आह्वान करते हुए सभी छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। अपने उद्बोधन के दौरान ही उन्होंने विद्यार्थियों से भविष्य में क्या बनने की सवाल पूछा तो कइयो ने  पढ़ लिख कर डॉक्टर,इंजीनियर, शिक्षक जैसे पदों पर बनने की इच्छा जाहिर की । विधायक लुण्ड्रा प्रबोध मिंज द्वारा विद्यार्थियों को लक्ष्य अनुरूप विद्यालयीन अध्ययन के अतिरिक्त प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी अभी से करने संबंधित बाते अपने उद्बोधन में कही । उन्होंने विद्यार्थियो को लक्ष्यानुरूप तैयारी करने व समय प्रबंधन का गुर भी सिखाया  ।श्री मिंज ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज का विद्यार्थी ही कल का राष्ट्र निर्माता है, अतः उन्हें अपनी ऊर्जा और समय का सदुपयोग करते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की ओर अग्रसर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा शिक्षा को लेकर अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनका लाभ उठाकर छात्र-छात्राएं उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ सकते हैं ।विधायक प्रबोध मिंज व अन्य अतिथियों द्वारा नव प्रवेशी विद्यार्थियों को किताब व मिष्ठान खिलाकर उन नके उज्ज्वल  भविष्य की कामना की  । इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा पावले,जनपद उपाध्यक्ष  श्रीमती कंचन जायसवाल,भाजपा मंडल अध्यक्ष  सतीश जायसवाल,पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह,जनपद सदस्य रीना मिंज,विधायक प्रतिनिधि  जयंत मिंज,दिलीप प्रजापति मीडिया प्रभारीभाजपा राजीव कश्यप,जय प्रकाश यादव, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अभिषेक पावले के अलावा   फादर टी टोप्पो, प्रभात उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राई रघुनाथपुर के प्रबंधक विलियम उर्रे,शाला समिति की सदस्य रेजिना लकड़ा व विद्यालयीन स्टाफ उपस्थित रहे
  शाला प्रवेश उत्सव के दरमियान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी छात्र छात्राओं द्वारा  प्रस्तुति दी गई।  ।शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम के अंत में प्रभात उच्चतर विद्यालय रघुनाथपुर के प्राचार्य श्री अनुपदेव बेक द्वारा वर्ष 2023-2024 एवं 2024-2025 के विद्यालयीन गतिविधियों व परीक्षा परिणामों का संक्षिप्त विवरण अपने उद्बोधन के माध्यम से दिया गया । कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान करते हुए कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया ।