सीजी टुडे 24 ब्यूरो राजीव कश्यप
रेडक्रॉस सोसायटी ऑफ इंडिया ने एक्स पर ट्विट कर रेडक्रॉंस सोसायटी सरगुजा के चेयरमैन श्री आदित्येश्वर शरण सिंहदेव एवं उनकी टीम को महिला दिवस पर 50 महिलाओं के द्वारा अंगदान किये जाने को लेकर बधाई दिया है। 8 मार्च को महिला दिवस के दिन सरगुजा संभाग की प्रख्यात समाज सेविका वंदना दत्ता जी के नेतृत्व में 50 महिलाओं ने अंगदान का संकल्प लिया था। रेडक्रॉस सोसायटी ऑफ इंडिया ने अपने ट्विट में कहा है कि अर्न्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रेडक्रॉस सोसायटी सरगुजा के चेयरमैन श्री आदित्येश्वर शरण सिंहदेव के नेतृत्व में रेडक्रॉस सोसायटी सरगुजा के को-ऑर्डिनेटर डॉं अर्पण सिंह एवं आजीवन सदस्य श्रीमति आकांक्षा श्रीवास्तव के सहयोग से रक्तदान महादान- अंगदान जीवनदान अभियान से प्रेरित होकर अम्बिकापुर में 50 महिलाओं की प्रतिज्ञा जीवन की रक्षा करेगी। रेडक्रॉस सोसायटी ने यह उल्लेख भी किया है कि महिलाओं का यह उल्लेखनीय योगदान महिला सशक्तीकरण के साथ ही मानवता के प्रति उनकी भावना को प्रदर्शित करता है। करीब 8 माह पूर्व पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री टी0एस0 सिंहदेव एवं रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन श्री आदित्येश्वर शरण सिंहदेव ने भी अंगदान का संकल्प पत्र भरा था। रेडक्रॉंस सोसायटी ऑफ इंडिया की मानद अध्यक्ष भारत की महामहिम राष्ट्रपति होते हैं। श्री आदित्येश्वर शरण सिंहदेव के नेतृत्व में रेडक्रॉस सोसायटी सरगुजा के लिये किया गया यह टृविट निश्चय ही सरगुजा रेडक्रॉस सोसायटी के द्वारा लगातार किये जा रहे रचनात्मक कार्यो पर एक राष्ट्रीय मुहर है। श्री आदित्येश्वर शरण सिंहदेव ने इस प्रशंसा के लिये रेडक्रॉस सोसायटी ऑफ इंडिया का आभार व्यक्त किया है।
सरगुजा
Admin
13 Mar 2025
रेड क्रॉस सोसाइटी ने 50 महिलाओं के रक्तदान संकल्प को लेकर आदित्य आदित्येश्वर शरण सिंहदेव को दी बधाई
अंगदान महादान जीवन दानअभियान से प्रेरित होकर बढ़ाया कदम
Related News
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 753
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 754
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 755
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 756
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 757
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 767
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 768