Current Date:28 Jun 2026





भाजपा कार्यालय में माँ महामाया एवं समलाया नगर मंडल अंबिकापुर के नवनियुक्त पदाधिकारियों का किया गया आत्मीय स्वागत

भाजपा की नीतियां और योजनाएं को हर वर्ग तक पहुंचाने तथा आगामी चुनाव में ऐतिहासिक विजय सुनिश्चित करने का लिया संकल्प

भाजपा कार्यालय में माँ महामाया एवं समलाया नगर मंडल अंबिकापुर के नवनियुक्त पदाधिकारियों का किया गया आत्मीय स्वागत

सीजी टुडे 24 राजीव कश्यप

भारतीय जनता पार्टी सरगुजा द्वारा माँ महामाया नगर मंडल अंबिकापुर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा के पश्चात भाजपा जिला कार्यालय में नवनियुक्त पदाधिकारियों का आत्मीय स्वागत किया गया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति है और आगामी चुनावों में मंडल स्तर से कार्यकर्ताओं की सक्रियता पार्टी की ऐतिहासिक विजय सुनिश्चित करेगी।

कार्यक्रम में विशेष रूप से पूर्व मंडल अध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला, भाजपा नेता नीलेश सिंह, मधु चौदाहा, विकास पांडे, महामाया मंडल अध्यक्ष मनोज कंसारी एवं समलाया मंडल अध्यक्ष कमलेश तिवारी उपस्थित रहे।

माँ महामाया नगर मंडल अंबिकापुर के नवनियुक्त पदाधिकारियों में नीलम रजवाड़े, शरद सिन्हा, सरिता मिश्रा, राकेश गुप्ता, निरंजन राय, संजू वर्मा (बारी), अतीस सिंह, अल्पना मिश्रा, गणेश सिंह, विमला सोनी, सतीश मिश्रा, मनीष सिंह, सतीश शर्मा, आनंद कुमार, धनंजय द्विवेदी, भूपेंद्र कुमार सिंह, जतिन परमार एवं अभिमन्यु श्रीवास्तव सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

समलाया मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारी का भी किया गया स्वागत

समलाया मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों में सर्वेश तिवारी, सतीश शर्मा, अनीता सिंह, इंदु नेताम, अजय सोनी, अभिषेक सिंह, सीमा कश्यप, इंदु गुप्ता, पुरण राई, शैलेंद्र शर्मा, अजय सिंह, आलोक दास, संदीप साहू, सत्यम शाहू, रोहित कुशवाहा, आशीष पाण्डेय आदि शामिल रहे।

इस स्वागत कार्यक्रम में सभी पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूती प्रदान करने, समाज के प्रत्येक वर्ग तक भाजपा की नीतियां और योजनाएं पहुंचाने तथा आगामी चुनाव में पार्टी की ऐतिहासिक विजय सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।