अम्बिकापुर 11 मार्च 2026/ 11 मार्च 2026 को प्रकाशित समाचार के आधार पर जिले में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन की शिकायत पर खनिज विभाग द्वारा जांच की गई। जांच के दौरान देवगढ़ धाम के समीप रेणुका नदी तथा मुटकी घाट क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन के मामले पाए गए। खनिज अमले द्वारा कार्रवाई करते हुए चार रेत परिवहन वाहनों को जब्त कर थाना लखनपुर की अभिरक्षा में सौंपा गया। इसके अतिरिक्त रास्ते में अवैध गिट्टी परिवहन करते हुए एक हाईवा वाहन को भी जब्त किया गया। साथ ही अवैध रेत परिवहन करते पाए जाने पर एक अन्य वाहन को जब्त कर थाना मणिपुर की अभिरक्षा में सौंपा गया है। उक्त सभी प्रकरणों में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21(4), 21(5) एवं 23 के तहत आगे की कार्रवाई प्रस्तावित की जा रही है। खनिज विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व में भी उदयपुर एवं लखनपुर क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पाए जाने पर 15 वाहनों को जब्त किया गया था तथा कुल 2,54,436 रुपये की अर्थदंड राशि खनिज मद में जमा कराई गई है। खनिज अधिकारी अनिल कुमार साहू ने बताया कि जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध विभाग की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। इस कार्रवाई में खनि निरीक्षक श्री मनोज कुमार, सुपरवाइजर सुरेश सिंह ठाकुर, पंकज कुमार, मंजीत माझी तथा नगर सैनिक राजेश कुमार सहित खनिज विभाग का अमला उपस्थित रहा। 
Related News
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 753
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 754
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 755
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 756
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 757
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 767
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 768