सीजी टुडे 24 राजीव कश्यप
सरगुजा जिला अंतर्गत पुलिस थाना लुण्ड्रा क्षेत्र के ग्राम खारकोना से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिसमें आज तडके गांव से लगे खेत में करीब 45 वर्षीय युवक की लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
परिजनों के मुताबिक मृतक भादवा तिर्की निवासी खाराकोना उम्र 45 वर्ष गत दिनांंक 25 अगस्त को अलसुबह अपने खेत में कुल्हाड लेकर काम करने गया हुआ था साथ में उसकी पत्नि भी थी पर किसी काम से वापस घर चली गई और जब कुछ देर बाद वापस आई तो खेत के मेड में कुल्हाड को रख मृतक खेत में नहीं था पत्नि ने सोचा कि यही कहीं गये होगें पर जब दोपहर तक वापस नहीं आये तो परिजनों को चिंता सताने लगी और आसपास पता लगाने लगे किंतु कहीं पता नहीं चला देर शाम तक पता नहीं चलने पर दूसरे दिन आकर लुण्ड्रा पुलिस थाना में जानकारी दी इसी दरमियान सुबह मृतक का मझला भाई खेत की ओर गया तो देखा कि भदवा तिर्की उसका भाई खेत में बेसुध पड़ा हुआ है जब पास में जाकर देखा तो वह मृत अवस्था में था तभी तत्काल परिजनों को सूचना दी गई और भागे भागे मृतक के परिजन भी घटना स्थल पर पहुंचे तथा इस हालत में देखकर सबके होश उड़ गए इसकी सूचना तत्काल लुण्ड्रा पुलिस को दी गई सूचना पर लुण्ड्रा पुलिस मौके पर पहुंच पंचनामा करा शव पीएम के लिए भेज दी है
परिजनों ने जताया हत्या का संदेह
मृतक भदवा तिर्कि की पत्नी समेत परिजनों ने इस घटना पर संदेह जताते हुए कहा कि यह कोई स्वाभाविक मृत्यु नहीं है यदि वह स्वयं से कुछ किए होते तो खेत के आसपास खून इत्यादि रहता वहीं उस खेत पर कई बार परिजन भी होकर आ गए थे पर उस समय लाश नहीं देखी गई अलसुबह अचानक आज दो दीन बाद तड़के लाश खेत में मिली जिसमें सीर व पीट पर चोट के निशान भी स्पष्ट दिख रहे हैं यह आरोप लगाते हुए मृतक के परिजनों ने निष्पक्ष जांच की मांग की है हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मामला स्पष्ट हो सकता है ।
सरगुजा
Admin
27 Aug 2025
लुण्ड्रा ब्रेकिंग-खेत में युवक की लाश मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
खेत में गया था काम करने दो दिन बाद मिली लाश
Related News
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 753
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 754
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 755
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 756
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 757
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 767
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 768