सीजी टुडे 24 राजीव कश्यप

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के द्वारा चलाए जा रहे 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा दिवस का शुभारंभ17 सितंबर को रघुनाथपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लुण्ड्रा भाजपा मंडल द्वारा स्वच्छता एवं वृक्षारोपण के साथ फल वितरण कर किया गया ।
मंडल स्तरीय कार्यक्रम मेंउपस्थित मंडल अध्यक्षसतीश जायसवालजनपद अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा पावले जनपद उपाध्यक्षश्रीमती कंचन जायसवाल विधायक प्रतिनिधि जयंत मिंज के अलावा भाजपा के सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के समस्त कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी तथा जनपद एवं पंचायत स्तरीय जनप्रतिनिधि सहित वरिष्ठ गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में वृहद कार्यक्रम का आयोजन किया गया मंडल अध्यक्ष सतीश जायसवाल ने भाजपा की रीति नीति के बारे में बताते हुए कहा कि भाजपा का मूल मंत्र एवं पृष्ठभूमि ही सेवा कार्य है श्यामा प्रसाद मुखर्जी से लेकरदीनदयाल उपाध्याय तकराष्ट्रहित में अपनाजीवन तक न्योछावर कर दिएऔर आजदेश के हमारेयुग पुरुषप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 घंटे7 दिन लगातार जन सेवा मेंलगे रहते हैं उन्होंने कहा कि हम सब भाजपा के एक छोटे सिपाही है जिनका प्रथम व प्रमुख उद्देश्य मात्र सेवा कार्य करना ही है उन्होंने सभी से अपील किया कि अपने-अपने स्तर पर सभी विभिन्न क्षेत्रों में सेवा कार्यो में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेवें विधायक प्रतिनिधि जयंत मिंज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का आज से ही नहीं बल्कि देश को आजाद कराने तक में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए सेवा कार्य किया बगैर किसी इतिहास में अपना नाम दर्ज कराए बगैर आज भी यसस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता निःस्वार्थ भाव से राष्ट्र व देश ही सेवा में सतत रूप से लगे हुए हैं उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता कांग्रेस जैसे केवल फोटो खिंचवाने तक और मीडिया में सुर्खियां बटोरने में ही लगे रहते हैं जबकि भाजपा का कार्यकर्ता बगैर किसी वाह वाही के सामाजिक क्षेत्र से लेकर राष्ट्रीय क्षेत्र तक जन सेवा का कार्य करते आ रहे हैं फलस्वरुप जनता लगातार15 सालों से विश्वास जता सेवा कार्य को प्रमाणित कर रहा है ।कार्यक्रम का संचालन महामंत्री दिलीप प्रजापति एवं आभार प्रदर्शन मंडल उपाध्यक्षअभिषेक पावले ने किया ।
केक काट फल वितरण कर मनाया जन्मदिन
17 सितंबर को कार्यक्रम पश्चात केक काटकर एवं मिष्ठान वितरण कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्म दिवस मनाया गया साथ ही अस्पताल में भर्ती मरीज व उनके परिजनों सहित आसपास के लोगों को भी फल का वितरण किया गया
एक पेड़ मां के नाम पर हुआ वृक्षारोपण
अतिथियों द्वाराअस्पताल परिसर मेंएक पेड़ मां के नाम सेवृक्षारोपण किया गया एवं इसकी संपूर्ण देखभाल करने की शपथ भी ली गई
