Current Date:28 Jun 2026


Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 78

Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 84




राष्ट्रीय नेटबॉल सीनियर प्रतियोगिता में सरगुजा की खुशबू गुप्ता का छत्तीसगढ़ टीम में चयन

हरियाणा में आयोजित होने जा रही 4वीं फास्ट फाइव सीनियर नेशनल नेटबॉल चैंपियनशिप के लिए उनका चयन छत्तीसगढ़ राज्य टीम में हुआ है

राष्ट्रीय नेटबॉल सीनियर प्रतियोगिता में सरगुजा की खुशबू गुप्ता का छत्तीसगढ़ टीम में चयन
म्बिकापुर 26 अगस्त 2025/  सरगुजा जिले की प्रतिभाशाली खिलाड़ी खुशबू गुप्ता ने एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है। हरियाणा में आयोजित होने जा रही 4वीं फास्ट फाइव सीनियर नेशनल नेटबॉल चैंपियनशिप के लिए उनका चयन छत्तीसगढ़ राज्य टीम में हुआ है। यह प्रतियोगिता 28 अगस्त से 31 अगस्त 2025 तक हरियाणा में खेली जाएगी।
राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि सरगुजा की खिलाड़ी खुशबू गुप्ता प्रतिदिन गांधी स्टेडियम के बास्केटबॉल ग्राउंड में अभ्यास करती हैं। अपनी निरंतर मेहनत और संघर्ष के बल पर उसने पहले भी नेटबॉल में सरगुजा को कई बड़ी उपलब्धियाँ दिलाई हैं और अब राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ के महिला टीम सम्मिलित होकर राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी। साथ ही छत्तीसगढ़ राज्य के चयनित खिलाड़ियों को  छत्तीसगढ़ शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्राप्त ट्रैकसूट व किट का वितरण किया गया, इस अवसर पर खेल अधिकारी श्री सुब्रत प्रधान, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के एसएस बघेल तथा नेटबॉल एसोशिएशन के प्रदेश महासचिव राजेश राठौर भी उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय मेडलिस्ट खिलाड़ी को बधाई दिये नेटबॉल संघ सरगुजा के सचिव रजत सिंह, पदाधिकारी सौरभ सिन्हा, गौरव सिंह बिट्टू, के.पी. सिंह, निशांत सिंह गोल्डी, हिमांशु जायसवाल, प्रिया जायसवाल, सहित समस्त जिला नेटबॉल संघ परिवार एवं सरगुजा जिला बास्केटबॉल संघ परिवार ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
---00---
समाचार क्रमांक 133/2025/अजीत
समाचार
“आदि कर्मयोगी अभियान” अंतर्गत जिला स्तर पर उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन 29 अगस्त को
अम्बिकापुर 26 अगस्त 2025/ अनुसूचित जनजातियों के विकास और कल्याण के लिए भारत सरकार द्वारा प्रारंभ किए गए महत्वाकांक्षी कार्यक्रम “आदि कर्मयोगी अभियान“ अंतर्गत जिला स्तर पर उन्मुखीकरण  कार्यक्रम का आयोजन जिला पंचायत सभाकक्ष में 29 अगस्त 2025 को दोपहर 12 बजे किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा  2 अक्टूबर 2024 को धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का शुभारंभ किया था। इसी क्रम में जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 10 जुलाई 2025 को “आदि कर्मयोगी अभियान“ की शुरुआत की गई है। यह अभियान विश्व का सबसे बड़ा जनजातीय नेतृत्व आंदोलन बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
अभियान का मुख्य उद्देश्य बहुविभागीय समन्वय, सामुदायिक भागीदारी एवं कैडर आधारित मॉडल के माध्यम से आदिवासी क्षेत्रों में उत्तरदायी शासन एवं योजनाओं की प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना है। इस अभियान के माध्यम से अंतिम छोर तक सेवाओं की पहुंच और आदिवासी समुदायों को सशक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
कार्यक्रम में संबंधित विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति रहेगी। अधिकारीगण एवं आमंत्रित जनों से इस महत्वपूर्ण उन्मुखीकरण कार्यक्रम में सहभागी बनने का जिला प्रशासन द्वारा आग्रह किया गया है।
---00---
समाचार क्रमांक 134/2025/अजीत