Current Date:02 Jun 2026





हाई सेकेंडरी स्कूल लमगांव में हर्सोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस का पर्व

एसएमडीसी अध्यक्ष डा. राहुल चोपडा ने किया ध्वजारोहण

हाई सेकेंडरी स्कूल लमगांव में हर्सोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस का पर्व
सीजी टुडे 24 राजीव कश्यप 
 विकासखंड के सभी शासकीय  अर्द्धशासकीय स्कूलों में स्वतंत्रता दिवसकी 79 वर्षगांठ बड़े ही  हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया लमगांव उचत्तर माध्यमिक विद्यालय में जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष डॉ .राहुल चोपड़ा ने ध्वजारोहण कर झंडे की सलामी ली 
      इस अवसर पर स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की  प्रस्तुति दी गई संस्था के प्राचार्य बृजेश तिवारी ने छात्र-छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए आजादी के महत्व को प्रतिपादित किया मुख्य अतिथि एसएमडीसी के अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी मंडल लुण्ड्रा के उपाध्यक्ष वहीं राहुल चोपड़ा ने कहा की आजादी के इस पर्व को मनाने में असंख्य  लोगों ने बलिदान देकर आज हमें आजाद कराया है अंग्रेजों के सैकड़ो सालों की गुलामी से किस तरह आजाद कराने में वीर सपूतों ने अपनी कुर्बानी दी थी इस पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डालते हुए आजादी के इस पर्व को महापर्व  बताते हुए बधाई दीया।इस अवसर पर स्कूली छात्र छात्राओं के अलावा समस्त विद्यालयीन स्टाफ एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे ।