अम्बिकापुर 06 मार्च 2026/ छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा संचालित हाई स्कूल सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा 2026 अंतर्गत 06 मार्च 2026 को जिले के 75 परीक्षा केन्द्रों में गणित विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। कलेक्टर श्री अजीत वसंत द्वारा गठित उड़नदस्ता दल ने विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लखनपुर, सेजेस लखनपुर, करजी कन्या, दरिमा बालक, दरिमा कन्या, बतौली बालक, बतौली कन्या, सीतापुर कन्या, बटईकेला, बरगीडीह, पडौली, जोरी, डूमरडीह एवं सेजेस धौरपुर सहित अन्य केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। इसी प्रकार जिला शिक्षा अधिकारी, अम्बिकापुर द्वारा गठित उड़नदस्ता दल ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उदयपुर, जजगा सेजेस, कन्या लखनपुर, मेण्ड्राकला, पुलिस लाइन, मणिपुर वार्ड, कन्या दरिमा, बालक दरिमा, नर्मदापुर, कलेश्वरपुर एवं सरस्वती शिशु मंदिर अम्बिकापुर सहित अन्य केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी परीक्षा केन्द्रों में परीक्षा शांतिपूर्वक एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित होना पाया गया। गणित विषय की परीक्षा में कुल पंजीकृत 9688 विद्यार्थियों में से 9408 विद्यार्थी उपस्थित रहे, जबकि 280 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
सरगुजा
Admin
06 Mar 2026
जिले के 75 परीक्षा केन्द्रों में हाई स्कूल गणित विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न
उड़नदस्ता दल ने किया आकस्मिक निरीक्षण
Related News
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 753
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 754
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 755
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 756
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 757
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 767
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 768