सीजी टुडे 24 राजीव कश्यप
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिला के प्रमुख दर्शनीय पर्यटन केंद्र स्थल विख्यात वह मशहूर प्रमुख पर्यटन केंद्र मैनपाट के तराई क्षेत्र नवानगर में गुरुवार की रात बादल फटने के समान मूसलाधार बारिश हुई जिससे मछली नदी अपने पुरे उफान पर रहा। बता दें कि पुल ओभर फ्लो होने से डूब गया था। इस दौरान पुल पार रहे करीब चार से पांच लोगों के बहने की खबर है, इसमें से एक युवक किसी प्रकार तैर कर बाहर निकलने में सफल रहा जबकि शेष लोगों के संबंध में अभी समाचार लिखे जाने तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पानी में कौन लोग बहे अभी नाम की पुष्टि नहीं हो पाई हैं। ग्राम पंचायत नवानगर के सरपंच जीवन साय लकड़ा ने सीजी टुडे 24 से दूरभाष पर चर्चा करते हुए बताया कि यह घटना रात करीब 12 बजे की है। बाइक सवार पुलिया के ओभर फ्लो होने पर बहा था जो तैर कर बच गया। उक्त युवक के मुताबिक उसके पीछे अन्य लोग भी पुलिया से आ रहे थे जो बह गए। दो बाइक सवार अभी भी लापता है मिली जानकारी के व सूचना के आधार पर चार या पांच व्यक्ति लापता है
बता दे की तेज बारिश की वजह से मैनपाट में बीती गुरुवार की रात तेज बारिश हुई जिस से पुल पुलिया, सड़क टूटने से अवागमन बाधित हुई है। घटना बाद से गांव में शोक एवं हाहाकार की स्थिति निर्मित है ।
