अम्बिकापुर 22 सितम्बर 2025/ सौर ऊर्जा अब न सिर्फ पर्यावरण संरक्षण का साधन है, बल्कि लोगों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने का जरिया भी बन रही है। प्रधानमंत्री सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत अंबिकापुर के गणेश दादा गली निवासी राजकमल मिश्रा ने अपने घर में 5 किलोवाट क्षमता का ऑन-ग्रिड सोलर पैनल स्थापित करवाया है। इस संयंत्र से सीधे बिजली का उत्पादन होकर घर की खपत पूरी हो रही है।
राजकमल मिश्रा ने बताया कि सौर पैनल से जितनी बिजली उत्पन्न हो रही है, वह पहले घर में उपयोग होती है और खपत से अधिक बची हुई बिजली राज्य विद्युत निगम को चली जाती है। अगर उत्पादन ज्यादा और उपयोग कम है, तो मासिक बिजली बिल शून्य हो जाता है। इतना ही नहीं, अतिरिक्त बिजली का वार्षिक भुगतान भी निगम द्वारा किया जाएगा। उन्होंने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि हम पहले बिजली उपभोक्ता थे, लेकिन पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना से बिजली निर्माता बन गए हैं।
उन्होंने बताया कि इस योजना से स्वच्छ एवं वैकल्पिक ऊर्जा का लाभ लोगों को मिल रहा है। कुछ वर्षों में यह संयंत्र मुफ्त बिजली का साधन बन जाएगा, क्योंकि बिजली बिल की बचत के साथ-साथ अतिरिक्त बिजली से आय भी होगी।
श्री राजकमल मिश्रा ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को इस योजना से जुड़ना चाहिए। अगर हर घर सौर ऊर्जा से जुड़ता है तो घर की खपत पूरी होने के साथ-साथ अतिरिक्त बिजली उद्योग क्षेत्र में जाएगी और विकास को गति मिलेगी।
योजना में मिलने वाली सब्सिडी की जानकारी साझा करते हुए मिश्रा ने बताया कि उन्हें कुल 1 लाख 8 हजार रुपये की सब्सिडी मिल रही है। इसमें केंद्र सरकार की ओर से 78 हजार रुपये पहले ही उनके खाते में आ गए हैं तथा राज्य सरकार की ओर से 30 हजार रुपये की सब्सिडी शीघ्र मिलने वाली है।
उन्होंने शासन-प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर सौर ऊर्जा को बढ़ावा दे रही है और लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रोत्साहित कर रही है।
सरगुजा
Admin
23 Sep 2025
बिजली उपभोक्ता से बने बिजली निर्माता-राजकमल मिश्रा ने लिया पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना का लाभ
राजकमल मिश्रा ने बताया कि सौर पैनल से जितनी बिजली उत्पन्न हो रही है, वह पहले घर में उपयोग होती है और खपत से अधिक बची हुई बिजली राज्य विद्युत निगम को चली जाती है।
Related News
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 753
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 754
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 755
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 756
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 757
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 767
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 768