अम्बिकापुर सीजी टुडे 24
बिहारी मूल के लोग, सुशील कुमार सिंह का अंबिकापुर में भव्य स्वागत किया गया ।
एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के अंतर्गत अंबिकापुर पहुंचे औरंगाबाद के पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील कुमार सिंह ने स्थानीय सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित किया। प्रेस वार्ता की अध्यक्षता भाजपा सरगुजा जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने की।
प्रेस को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है, और देशभर से कार्यकर्ता विभिन्न राज्यों के चुनावों में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बताया कि देशभर में बिहार मूल के लगभग 2 करोड़ से अधिक लोग निवास करते हैं, जिनसे आग्रह किया जा रहा है कि वे अपने गांव जाकर भाजपा और एनडीए की डबल इंजन सरकार के समर्थन में जन जागरूकता फैलाएं। छत्तीसगढ़ के लगभग 78 जिलों में बसे बिहारी भाई-बहनों से भी वे इसी उद्देश्य से मिलने आए हैं।
उन्होंने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात कर अंबिकापुर से रामानुजगंज जाने वाली सड़क के मरम्मत और बिहार की राजधानी से जोड़ने वाले एक्सप्रेस वे पर भी चर्चा की, जिस पर मुख्यमंत्री ने गंभीरता से विचार करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
प्रेस वार्ता से पूर्व बिहारी मूल के नागरिकों के साथ बैठक में सुशील कुमार सिंह का पुष्पहारों से स्वागत किया गया। बैठक में जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने स्वागत उद्बोधन देते हुए कहा कि हम सभी के लिए गर्व का विषय है कि बिहार जैसे महत्वपूर्ण राज्य के वरिष्ठ नेता आज हमारे बीच उपस्थित हैं। बिहार चुनाव को लेकर हमारा मनोबल और प्रतिबद्धता और अधिक मजबूत हुई है तथा इस बैठक में पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने कहा कि बिहार के सपने तभी साकार होंगे जब वहां डबल इंजन की सरकार बनेगी और उन्हें पूरा विश्वास है कि देश के विभिन्न हिस्सों से बिहार मूल के लोग इसमें अहम भूमिका निभाएंगे।
इस अवसर पर निगम सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी, जिला संवाद प्रमुख संतोष दास, पार्षद मनीष सिंह, कार्यक्रम संयोजक अभिषेक सिंहदेव, उपेन्द्र सिंह, मितेंद्र कुमार सिंह, मधु चौधरी, विकास पाण्डेय, आलोक दुबे, अंकित जायसवाल, रूपेश दुबे, मनोज कंसारी, रमेश जायसवाल, दीपक सिंह तोमर, मयंक जायसवाल, मनोज सोनी, अवधेश सोनकर, निरंजन राय, दीपक यादव, रविकांत उरांव, श्वेता गुप्ता, किरण सिंह, शुभ्रा सोनी, प्रियंका गुप्ता, राहुल जायसवाल, नीलम रजवाड़े, प्रिया सिंह, इंदु गुप्ता, प्रियंका चौबे, सीमा कश्यप, पंकज गुप्ता, अनुराग शुक्ला, निशांत सिंह, सूरज, अंशुमान गर्ग, संदीप सोनी, आनंद सिंह, कृष्णा सहित अन्य कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे ।
सरगुजा
Admin
03 May 2025
अंबिकापुर पहुंचे पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह, बिहार चुनाव को लेकर की ये बड़ी अपील
अपने गांव जाकर भाजपा और एनडीए की डबल इंजन सरकार के समर्थन में जन जागरूकता फैलाएं- सुशील कुमार सिंह
Related News
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 753
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 754
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 755
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 756
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 757
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 767
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 768