सीजी टुडे 24 राजीव कश्यप
लुण्ड्रा विधानसभा में अधोसंरचनात्मक एवं जन कल्याणकारी विकास योजनाओं को लेकर चहुंमुखी विकास की बयार बह रही है हाल ही में करोड़ों विकाशनोन्मुखी कार्यो की सौगात मिलने के बाद पुनः क्षेत्रीय विधायक प्रबोध मिंज द्वारा अपने किए गए वादों के प्रति प्रतिबद्धता के अनुरूप सक्रिय रूप से लग कर क्षेत्र के विकास के लिए अपनी ओर से कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं लगातार अथक प्रयास कर विकाशोन्मुखी तथा बुनियादी व मूलभूत सुविधाओं के लिए कार्य की प्रशासकीय स्वीकृति अपने अथक प्रयास से लगातार कर रहे हैं इसी तारतम्य में एक 16 दिसंबर को जारी हुई आदेश के तहत लुण्ड्रा जनपद क्षेत्र को 7 करोड 98 लाख 73 हजार रुपए की सडक निर्माण कार्य के लिए प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हुई है ।
जिसमें डडगांव से दोरना पहुंच मार्ग तक लंबाई 2.00 किमी. पुल पुलिया सहित निर्माण कार्य की रूपये 303.89 लाख (रूपये तीन करोड़ तीन लाख नवासी हजार) एवं बरगीडीह से उरदरा मार्ग उन्नयन निर्माण कार्य लंबाई 4.20 किमी. हेतु 459.83 लाख (रूपये चार करोड़ उनसठ लाख तिरासी हजार ) रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हुई है विदित हो की उक्त सड़क से लोगों को आवागमन में काफी दिक्कत होती थी वह अनावश्यक रूप से दो से चार किलोमीटर एक ग्राम से दूसरे ग्राम जाने में दूरी तय करनी पड़ती थी जो निर्माण हो जाने से अब सभी गांव मुख्य सड़क से जुड़ जाएंगे ।उक्त प्रसासकीय स्वीकृति मिलने से क्षेत्र की जनताओं के साथ भारतीय जनता पार्टी ने भी क्षेत्रीय विधायक प्रबोध मिंज के प्रति आभार प्रकट कर सरकार के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है।
सरगुजा
Admin
19 Dec 2025
विधायक प्रबोध मिंज के सक्रिय प्रयास से विकासखंड लुण्ड्रा को मिली 7 करोड 98 लाख 73 हजार की सौगात
क्षेत्र के लोगों की बहुप्रतिक्षित सड़क की मांग हुई पूरी
Related News
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 753
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 754
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 755
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 756
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 757
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 767
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 768