सरगुजा। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा सरगुजा संभाग की महत्वपूर्ण बैठक अशोक कुमार सोनवानी के नेतृत्व में आयोजित की गई, जिसमें संभाग के सभी जिलों से 15-15 प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक में सामाजिक प्रतिनिधित्व, संगठन विस्तार और वर्ग के विकास से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।
बैठक में जानकारी दी गई कि सरगुजा संभाग में अनुसूचित जाति वर्ग की जनसंख्या 8.7 प्रतिशत है, जो कुल 743 गांवों में बहुल रूप से निवास करती है। इसके बावजूद 14 विधानसभा और 3 लोकसभा क्षेत्रों में एक भी अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित सीट नहीं है। साथ ही आयोग, निगम और मंडल में भी समाज को प्रतिनिधित्व न मिलने से वर्ग में असंतोष की स्थिति बनी हुई है।
अशोक कुमार सोनवानी ने अपने उद्बोधन में समाज को आर्थिक, शैक्षणिक और राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि मोर्चा को समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचकर उन्हें संगठन से जोड़ना होगा।
बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित कर सोनवानी को अनुसूचित जाति वर्गों के नेतृत्व हेतु सर्वोत्तम विकल्प घोषित किया। साथ ही प्रस्ताव पारित कर संगठन और मुख्यमंत्री से मांग की गई कि आगामी दिनों में उन्हें अनुसूचित जाति आयोग का अध्यक्ष बनाया जाए।
बैठक को विधायक एवं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डोमन लाल कोसेवाड़ा ने फोन के माध्यम से संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वे सरगुजा संभाग के अनुसूचित जाति वर्ग के विकास के लिए कटिबद्ध हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हमेशा इस वर्ग के उत्थान के लिए तत्पर रहते हैं।
बैठक में जिलों के प्रमुख पदाधिकारियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में सुखदेव चौधरी, गणपत पाटिल, भोला रवि सहित रामदेव, पवन, देवेन्द्र, सुनिता लहरे, जिवबंधन, धीरण, लाल जीवन, मुन्ना रवि, दीपक, मोरे लाल, शिवलाल, आनंद लहरे, दिलराज रवि, मनोज, भंवरलाल, सोबरन, जनकधारी, सुर्दशन चौधरी, सुनिल सहित सरगुजा संभाग के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अंत में भुषन बघेल ने आभार व्यक्त किया।
सरगुजा
Admin
21 Nov 2025
संभागीय भाजपा अजा मोर्चा की बैठक संपन्न
सोनवानी को सर्वसम्मति से मिला नेतृत्व, आयोग अध्यक्ष बनाए जाने की उठी मांग
Related News
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 753
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 754
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 755
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 756
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 757
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 767
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 768