अम्बिकापुर 29 जुलाई 2026/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने बुधवार को अम्बिकापुर में विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों, स्कूलों, शासकीय कन्या क्रीड़ा परिसर एवं कन्या शिक्षा परिसर सहित अन्य संस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने घुनघुट्टा डेम का अवलोकन कर जलभराव की स्थिति सहित सिंचाई सुविधा आदि की जानकारी अधिकारियों से ली तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
घुनघुट्टा डेम का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा-
इस दौरान कलेक्टर श्री वसंत ने घुनघुट्टा डेम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने डेम की वर्तमान स्थिति, सिंचाई सुविधा, जल भंडारण क्षमता, सुरक्षा व्यवस्थाओं एवं रखरखाव कार्यों का बारीकी से अवलोकन किया।कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों से डेम में उपलब्ध जल की स्थिति, वर्षा के कारण जलस्तर में हुई वृद्धि तथा सुरक्षा संबंधी तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि डेम की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी प्रकार की आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी तरह तैयार रहें। अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में घुनघुट्टा डेम लगभग 85 प्रतिशत तक भरा है। आज की स्थिति में बांध का 1 गेट खोला गया है। बांध के द्वारा दो नहरों के माध्यम से 62 गांवों के लोग सिंचाई का लाभ ले रहे हैं।
शासकीय कन्या क्रीड़ा परिसर एवं कन्या शिक्षा परिसर का निरीक्षण कर देखी व्यवस्था-
कलेक्टर श्री वसंत निरीक्षण के दौरान शासकीय कन्या क्रीड़ा परिसर पहुंचे। उन्होंने संस्था में साफ-सफाई रखने, छात्राओं को गुणवत्तायुक्त भोजन प्रदान करने, कीचेन गार्डन के तहत साग-सब्जी लगाने तथा वॉलीवाल हेतु इण्डोर कोट बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने जीम के कुछ इक्यूपमेंट के खराब होने से उन्हे शीघ्र दुरूस्त कर संचालित कराने के निर्देश दिए।वहीं कन्या शिक्षा परिसर छात्रावास के निरीक्षण में उन्होंने संस्था की साफ-सफाई रखने, शौचालय व स्नानागार की नियमित सफाई कराने कहा। उन्होंने छात्राओं से संस्था की व्यवस्था एवं सुविधाओं पर फीडबैक लिया। खेल सामग्री की कमी संज्ञान में आने पर उन्होंने आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त को बेसिक स्तर की सभी खेल सामग्रियां तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा की छात्राओं को निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार अच्छे से पढाई करने तथा शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम अर्जित करने प्रेरित किया।
शासकीय माध्यमिक विद्यालय नवागढ़ का जायजा लेकर शिक्षा व्यवस्था का किया अवलोकन-
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर शिक्षा व्यवस्था का अवलोकन करने शासकीय माध्यमिक विद्यालय नवागढ़ पहुंचे। उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, कक्षाओं में विद्यार्थियों की उपस्थिति, स्वच्छता, मध्यान्ह भोजन तथा मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। कलेक्टर ने विद्यार्थियों से बातचीत कर उनकी पढ़ाई-लिखाई की जानकारी ली और शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय परिसर की साफ-सफाई बनाए रखने, नियमित रूप से कक्षाएं संचालित करने तथा विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने पर जोर दिया। कलेक्टर श्री वसंत ने विद्यालय में रिवॉर्ड संस्था द्वारा संचालित मिड डे मील की गुणवत्ता का अवलोकन करते हुए कमी को दूर करने के निर्देश दिए।
स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेने स्वास्थ्य केंद्रों का किया निरीक्षण-
जिले में सुविधाओं का जायजा लेने कलेक्टर श्री वसंत शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नवागढ पहुंचे। उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्र में सुविधाओं ओपीडी, आईपीडी, लैब जांच, टीकाकरण सहित अन्य सुविधाओं की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बारिश में मरीजों के अवागमन में हो रही कठिनाई को देखते हुए स्वास्थ्य केन्द्र से मेन रोड़ तक सीसी रोड़ हेतु प्रस्ताव प्रेषित करने के निर्देश दिए गए। वहीं उन्होंने सीजीएमएससी को विद्युत एवं वायरिंग की समस्या का निरीक्षण कर उचित कार्यवाही करने कहा। स्वास्थ्य केन्द्र में मातृत्व स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हुए चिन्हांकित गर्भवती महिलाओं के संस्थागत प्रसव को 15 दिवस में प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए।
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र फुन्दुरडिहारी के निरीक्षण के दौरान उन्होंने शासन के गाइडलाईन अनुसार सभी सुविधाओं को प्रारंभ करने के निर्देश संस्था प्रभारी को दिए। केन्द्र में आईपीडी की सेवा मातृत्व स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हुए चिन्हांकित गर्भवती महिलाओं के संस्थागत प्रसव को 10 दिवस में प्रारंभ करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य केन्द्रों में उचित साफ-सफाई एवं दवाईयों के उचित रख-रखाव करने के भी निर्देश दिए गए।
सरगुजा
Admin
29 Jul 2026
कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने अम्बिकापुर में विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों, स्कूलों सहित अन्य संस्थाओं का किया औचक निरीक्षण
शासकीय कन्या क्रीड़ा परिसर एवं कन्या शिक्षा परिसर का निरीक्षण कर देखी व्यवस्था, बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने छात्राओं को किया प्रेरित
Related News
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 753
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 754
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 755
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 756
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 757
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 767
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 768