नगर निगम के सरकार गठन के 15 दिन बाद अंततः एमआईसी सदस्यों की घोषणा कर दी गई है।
आज महापौर मंजूषा भगत ने छ.ग. नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 37 सहपठित छत्तीसगढ़ नगर पालिक (मेयर-इन-कौंसिल / प्रेसिडेंट-इन-कौंसिल के काम काज के संचालन तथा प्राधिकारियों की शक्तियाँ एवं कर्तव्य) नियम 1998 के प्रावधानों के तहत् इसका गठन किया है।

इसमें आवास एवं पर्यावरण तथा लोक निर्माण विभाग मनीष सिंह को, जल कार्य विभाग जितेन्द्र सोनी (अज्जु), स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग श्रीमती ममता तिवारी, बाजार विभाग अनिता रविन्द्र गुप्त भारती, शिक्षा विभाग शुशांत घोष, महिला तथा बाल कल्याण विभाग श्रीमती प्रियंका गुप्ता, खाद्य तथा नागरिक आपूर्ति विभाग विपिन पांडेय, पुनर्वास तथा नियोजन विभाग रविकांत उरांव, राजस्व विभाग श्वेता गुप्ता व विधि तथा सामान्य प्रशासन विभाग विशाल गोस्वामी (दूधनाथ) को सौंपा गया है।
