शहर के वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. के.आर. टेकाम के पुत्र अंकित टेकाम का निधन हो गया। उनकी मौत तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में हुए सड़क हादसे के बाद इलाज के दौरान हुई। इस दुखद खबर के सामने आते ही अंबिकापुर के चिकित्सा जगत में गहरा शोक व्याप्त है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अंकित टेकाम हैदराबाद में रहकर पढ़ाई कर रहे थे। तीन दिन पहले एक सड़क दुर्घटना में वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तमाम प्रयासों के बावजूद इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
बताया जा रहा है कि अंकित का पार्थिव शरीर लेकर परिजन कुछ ही देर में अंबिकापुर पहुँचेंगे। इसके बाद पूरे विधि-विधान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस हृदयविदारक घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
अंकित के असामयिक निधन से न केवल परिवार बल्कि अंबिकापुर के डॉक्टर समुदाय और परिचितों में भी गहरा दुख व्याप्त है।
