सीजी टुडे 24 राजीव कश्यप
कोलता समाज के मांग पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंबिकापुर के अजीरमा स्थित स्थल पर समाज के लिए जमीन व भवन आवंटन की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है जिसको लेकर समाज के लोगों में हर्ष व्याप्त है एवं मुख्यमंत्री तथा लुण्ड्रा विधायक प्रबोद मिंज को धन्यवाद ज्ञापित कर आभार व्यक्त किया है
विगत दिनांक 9 दिसंबर2024 को माननीय मुख्यमंत्री के सरगुजा प्रवास के दौरान (राजमोहनी भवन) अम्बिकापुर में छ०ग० कोलता समाज का संभागीय सम्मेलन आयोजित किया गया था जिसमें समाज के प्रमुख रामेश्वरम प्रसाद , विशिकेशन विशाल ,महेश्वर शाह लुण्ड्रा दोरना तथा समाज के अन्य पदाधिकारीयों द्वारा सामुदायिक भवन हेतु 50.00 लाख रूपये की मांग लुण्ड्रा विधायक प्रबोद मिंज के माध्यम से मुख्यमंत्री को समाज हेतु जमीन व भवन आबंटित करने आग्रह किया था विधायक प्रबोध मिंज ने मांग को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री से आग्रह कर उक्त मांग को समाज हित में जरूरी बताया मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने उद्बोधन में समाज के इस बहुप्रतिक्षित मांग को सम्मेलन के दौरान ही अतिशीघ्र ही प्रदान करने की घोषणा की गई थी, मुख्यमंत्री के घोषणा अनुरुप उक्त निर्माण कार्य की प्रशासकीय स्वीकृति कलेक्टर जिला पंचायत सरगुजा के आदेश क्रमांक-9029 दिनांक 06.08.2025 के द्वारा 50.00 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान करते हुए निर्माण एजेंसी कार्यपालन अभियंता, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग अम्बिकापुर को नियुक्त किया गया है एवं तत्काल कार्य प्रारंभ करने आवेशित किया है। प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त होने के उपरांत छ०ग० कोलता समाज व सरगुजा संभाग के सभी कोलता बंधुओं में हर्ष व्याप्त है तथा माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय व लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज को धन्यवाद ज्ञापित किया है । उक्त मांग को लेकर प्रमुख रूप से रामेश्वर प्रसाद विशी ,कर्मचारी संगठन महेश्वर शाह संभागीय अध्यक्ष , विशीकेशन विशाल उपाध्यक्ष, हरिभोय पूर्व कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष परमानन्द विशाल सचिव, श्री देवानन्द नायक महामंत्री, श्री चन्द्रमणी प्रधान, नीलमणि गोवर्धन शाह , आनंद राम शाह,बाबूलाल शाह सचिव के अलावा छ०ग०कोलता समाज सरगुजा ,भुवनेश्वर सदावर्ती हरिशंकर भोय सुरेंद्र प्रधान रामचंद्र साह सुरेश पातर सरगुजा / जशपुर सुरजपुर की अहम भूमिका रही तथा छ०ग० कोलता कर्मचारी संगठन के समस्त पदाधिकारियो का विशेष योगदान रहा समाज के सभी स्वजातीय बंधुओं ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय व विधायक लुण्ड्रा प्रबोध मिंज का आभार जताया है ।
सरगुजा
Admin
20 Aug 2025
मुख्यमंत्री ने कोलता समाज समुदायिक भवन के लिए दिये 50 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति, समाज ने जताया आभार
कोलता समाज व लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज की मांग पर मुख्यमंत्री ने कीया था घोषणा
Related News
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 753
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 754
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 755
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 756
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 757
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 767
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 768