सीजी टुडे 24 राजीव कश्यप
छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय दो दिवसीय जिला कोरिया की प्रवास पर हैं 17 फरवरी को कोरिया महोत्सव का किया शुभारंभ यह महोत्सव तीन दिवसीय तक चलेगा, सरगुजा विकास प्राधिकरण की बैठक में मुख्यमंत्री सहित मंत्रिमंडल के पांच मंत्रियों ने हिस्सा लिया एवं सांसद विधायकों एवं कोरिया कलेक्टर श्रीमती संजय चंदन त्रिपाठी एवं पुलिस अधीक्षक रवि कुमार कुर्रे एवं वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थित रहे, एवं पत्रकारों से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चर्चा करते हुए विकास कार्यों के नाम को गिनाया एवं पत्रकारों के सवालों के जवाब भी दिए गए। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय झुमका डेम परिसर में महतारी वंदना योजना के लाभप्रतियों, रामलला मंदिर के दर्शन आर्थियों तथा विभिन्न समाज के प्रमुख को एवं संगठनों से चर्चा भी किया।
0=कोरिया महोत्सव में जिले को करोड़ों रुपए का विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन भी किया जिले के विकास की नई गति दी गई, कलेक्टर परिसर में पौधारोपण भी मुख्यमंत्री जी ने किया एवं महिला समूह के द्वारा कुटीर उद्योग कई देसी खाद्य पदार्थों का स्टॉल भी लगाया गया, उसके बाद जिला पंचायत में विकास प्राधिकरण की बैठक संपन्न हुई बैठक में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री, सरगुजा विकास प्राधिकरण केउपाध्यक्ष, सरगुजा एवं कोरबा लोकसभा के सांसद, संभाग के अंतर्गत आने वाले विधानसभा के सभी विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य सचिव पुलिस महानिदेशक, अपर मुख्य सचिव, प्रधान मुख्य वन संरक्षक, प्रमुख सचिव विभिन्न भागों के सचिव संभाग युक्त, एवं संभाग के सभी जिला कलेक्टर जिला पंचायत अध्यक्ष इस मौके पर उपस्थित रहे।
