छत्तीसगढ़टुडे24 गिरधर कुमार संवाददाता लुण्ड्रा:-
छत्तीसगढ़ श्रम जीवी पत्रकार संघ रायपुर के प्रदेश महासचिव का अम्बिकापुर के सर्किट हाउस में आज 13 अगस्त रविवार को दोपहर 1:30 बजे पहुंचे जहां अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सरगुजा जिला इकाई की एक आवश्यक व महत्वपूर्ण बैठक लिया गया इस दौरान कार्यक्रम का परिचयात्मक रूप से शुभारंभ किया गया सर्वप्रथम सरगुजा छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा माल्यार्पण व बुके प्रदान कर गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया गया ।
स्वागत की कड़ी में सर्वप्रथम स्वागत संबोधन छत्तीसगढ़ श्रम जीवी पत्रकार संघ सरगुजा के जिलाध्यक्ष सुरेश गुप्ता द्वारा किया गया । इसके उपरांत उपस्थित पत्रकारों द्वारा प्रदेश महासचिव के समक्ष अपने-अपने विचार प्रस्तुत किये गये । प्रदेश महासचिव श्री विश्व दीपक राई द्वारा 27 अगस्त 2023 को रायपुर में आयोजित होने वाले छत्तीसगढ़ श्रम जीवी पत्रकार संघ के प्रादेशिक सम्मेलन के संबंध परिचर्चा करते हुवे ऊक्त कार्यक्रम में शामिल होने वाले पत्रकारों की सूचीबद्ध तैयारी करने कहते हुए अधिक से अधिक संख्या में सरगुजा जिले के पत्रकारों को ऊक्त कार्यक्रम में शिरकत करने की बात कही गई । प्रदेश महासचिव द्वारा छत्तीसगढ़ श्रम जीवी पत्रकार संघ पत्रकार दूरभाष निदेशिका 2022-2023 स्मारिका प्रदान किया गया । ऊक्त कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ सरगुजा के जिलाध्यक्ष सुरेश गुप्ता, राजीव कश्यप लुण्ड्रा से अनिल तिवारी,,शैफ फिरदौसी,गिरधर कुमार,राज कुमार,बतौली से आशीष गुप्ता,सीतापुर से रोशन सोनी,भवानी सिंह,वशिष्ठ दास महंत,मैनपाठ से महेश यादव,कुंजबिहारी गुप्ता,अम्बिकापुर से कमलेश कुमार,राजकुमार जायसवाल,गुलशन कुमार मानिकपुरी,दीपक मानिकपुरी महावीर प्रसाद टिकेश्वर यादव दशरथ यादव अतुल कश्यप चंदन सोनकर,लखनपुर से मुन्ना पांडेय,सुरेश कुमार साहू,जानिसार अख्तर,मनोज कुमार,दिनेश बारी,महावीर प्रसाद सहित सैकडों की संख्या में श्रम जीवी पत्रकार संघ के सदस्य पत्रकारगण उपस्थित रहे । आभार प्रदर्शन श्री राजीव कश्यप के द्वारा किया गया ।बता दें कि श्रमजीवी पत्रकार संघ पत्रकारों के हित में बगैर किसी भेदभाव के निष्पक्ष ढंग से कार्य करने वाली संस्था के रूप में अपनी एक अलग व अमीट छाप स्थापित कर चुकी है यह संघ शहरी क्षेत्रों के पत्रकारों के अलावा मुख्य रूप से ग्रामीण क्षेत्र के पत्रकारों को महत्वपूर्ण वह उचित स्थान प्रदान करती है
