Current Date:03 Jun 2026





शिक्षक नहीं गुरूजी बनें, हार्डवेयर में नहीं सॉफ्टवेयर में फोकस करें - कलेक्टर

शिक्षा गुणवत्ता में सुधार के लिए कलेक्टर की अध्यक्षता में स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न

शिक्षक नहीं गुरूजी बनें, हार्डवेयर में नहीं सॉफ्टवेयर में फोकस करें - कलेक्टर
सीजी टुडे24 राजीव कश्यप 
  कलेक्टर श्री विलास भोसकर के अध्यक्षता में जिले के शासकीय हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी, सेजेस विद्यालयों के प्राचार्यों, विकासखंड शिक्षा अधिकारियों और अन्य अधिकारियों की समीक्षा बैठक आज राजीव गांधी कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित की गई। बैठक में सीईओ जिला पंचायत, जिला शिक्षा अधिकारी, डाइट प्राचार्य सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर ने सरगुजा जिले की बोर्ड परीक्षा परिणाम की सराहना करते हुए शिक्षकों को बधाई दी और कहा कि सरकारी स्कूलों में भी गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने सैनिक, नवोदय और प्रयास विद्यालयों की प्रवेश परीक्षाओं हेतु संकुल स्तर पर निःशुल्क कोचिंग संचालन की जानकारी दी और अच्छे शिक्षकों को इसके लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा जीवन में बहुत महत्वपूर्ण हैं, बच्चों की उपस्थिति शत-प्रतिशत सुनिश्चित कर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दें, जिससे बच्चों का भविष्य उज्जवल हो। उन्होंने कहा कि शिक्षक नहीं गुरूजी बनें,  हार्डवेयर में नहीं सॉफ्टवेयर में फोकस करें। उन्होंने मध्याह्न भोजन एवं आश्रम छात्रावास में गुणवत्तापूर्ण पौष्टिक आहार प्रदाय करने के निर्देश दिए।
नीट कोचिंग, सैनिक स्कूलों में प्रवेश और शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम के लक्ष्य को लेकर कलेक्टर ने दिए दिशा-निर्देश