सीजी टुडे 24 राजीव कश्यप
भाजपा नेता अनुराग सिंह देव की माता श्रीमती स्वर्णलता देवी का निधन हो गया है। शुक्रवार की सुबह 9.30 बजे उन्होंने रायपुर स्थित एम्स अस्पताल में अंतिम सांस ली।
श्रीमती स्वर्णलता देवी स्वर्गीय अरुण प्रताप सिंह देव की धर्मपत्नी और अनुराग सिंह देव, अमिताभसिह देव की माता हैं। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गईं हैं।कल 27 दिसंबर शनिवार को अंबिकापुर के शंकर घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा
वर्तमान में अंबिकापुर के बीजेपी नेता अनुराग सिंह देव छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल के नवनियुक्त अध्यक्ष है ।
