Current Date:28 Jun 2026





सरगुजा संभाग में 22 सितम्बर को होगा युवा काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु 19 सितंबर तक ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन

इस प्रतियोगिता का सरगुजा संभागीय चरण आगामी 22 सितम्बर 2025 को दोपहर 12 बजे से पी.जी. कॉलेज ऑडिटोरियम में संपन्न होगा

सरगुजा संभाग में 22 सितम्बर को होगा युवा काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु 19 सितंबर तक ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन
अम्बिकापुर 17 सितम्बर 2025/  छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग और खेल एवं युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में युवा काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता का सरगुजा संभागीय चरण आगामी 22 सितम्बर 2025 को दोपहर 12 बजे से पी.जी. कॉलेज ऑडिटोरियम में संपन्न होगा।

संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में विजेताओं को प्रथम पुरस्कार 15,000 रुपए, द्वितीय पुरस्कार 10,000 रुपए तथा तृतीय पुरस्कार 5,000 रुपए प्रदान किए जाएंगे।

संभागीय प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे, जिसका आयोजन 4 अक्टूबर 2025 को पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, रायपुर में किया जाएगा। यहां पर विजेताओं को प्रथम पुरस्कार 50,000 रुपए, द्वितीय पुरस्कार 30,000 रुपए एवं तृतीय पुरस्कार 20,000 रुपए प्रदान किए जाएंगे।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित प्रथम तीन युवाओं को युवा कवि सम्मेलन में राष्ट्रीय कवियों के साथ काव्य पाठ करने का अवसर प्राप्त होगा। इस कार्यक्रम का आयोजन छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्व विजय सिंह तोमर के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।

प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए प्रतिभागियों की आयु 15 से 29 वर्ष के मध्य होना अनिवार्य है। इच्छुक प्रतिभागी 19 सितंबर 2025 तक गूगल फॉर्म   https://forms.gle/iAo2JLmMALENP4ee6 के माध्यम से ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं।
---00---